No ratings yet.

लौह अयस्क के बारे में

लौह अयस्क के बारे में

इस पोस्ट (post) में लौह अयस्क (iron ore) क्या होता है? और यह कितने प्रकार (many types) के होते हैं, आदि के बारे पूरी जानकारी (full information) दी है।

लौह अयस्क क्या होता है?

यह एक खनिज पदार्थ (minerals) होता है, यह हमें खानों से मिलता है। यह कच्चा माल होता है, इसका उपयोग कच्चे लोहे (pig iron) को बनाने में किया जाता है।और यह शुद्ध रूप में नहीं मिलता, क्योंकिं इसमें अनेकों अशुद्धियाँ होती हैं। यह लौह अयस्क (iron ore) अशुद्ध लोहा होता है। इसे कई प्रक्रियाओं द्वारा शुद्ध करके प्राप्त किया जाता है।

Iron ore in hindi

लौह अयस्क के प्रकार

यह पाँच प्रकार (five types) के होते हैं, यह निम्न प्रकार से हैं-

1.हेमेटाइट

इसको ‘प्राकृतिक अयस्क’ (natural ore) भी कहा जाता है। इसका रासायनिक सूत्र- Fe2O7 होता है। इसमें 60% से 65% तक पाया जाता है। इसकी स्पेसिफिक ग्रेविटी 4.9 से 5.3 होती है। हेमेटाइट अधिकतर बिहार(Bihar), मैसूर, ओडिशा व मध्य प्रदेश में पाया जाता है। और इसके अलावा यह चीन व अमेरिका में भी मिलता है।

2.मैगनेटाइट

इसका रासायनिक सूत्र- Fe2O4 होता है। इसमें 70% से 75% तक लोहा पाया जाता है। इसमें चुम्बकीय (magentic) गुण होते हैं। और यह अधिकतर भारत, कनाडा व अमेरिका में मिलता है।

3.लिमोनाइट

इसमें 60% तक लोहा (iron) पाया जाता है। और इसमें 14.5% पानी भी मिलता है। यह अधिकतर फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी व दक्षिणी अमेरिका में मिलता है।

4.सिडेराइट

इसका रासायनिक सूत्र- Fe2CO3 होता है। इसमें 40% से 43% तक लोहा (iron) पाया जाता है। इसकी स्पेसिफिक ग्रेविटी 3.85 होती है। यह अधिकतर इंग्लैण्ड, ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी में मिलता है।

5.पाइराइट

इसका रासायनिक सूत्र- FeS2 होता है। इसमें 43% तक लोहा पाया जाता है। और इसमें गन्धक (sulfur) की भी मात्रा होती है। इसे शुद्ध करने के लिए गन्धक जलाई जाती है। इसमें गन्धक (sulfur) होने के कारण यह भंगुर होता है। इसलिए इससे लोहा प्राप्त करना मुश्किल होता है।

More Information:- धातु तथा अधातु किसे कहते हैं।

My Website:- iticourse.com

5 thoughts on “लौह अयस्क के बारे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *