
टिम्बर क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में टिम्बर क्या है? इसके गुण व उपयोग आदि का वर्णन किया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
टिम्बर क्या है? (What is Timber)
पेड़ों से प्राप्त होने वाली लकड़ी का सीधा उपयोग लकड़ी के प्रोडक्ट बनाने में नहीं किया जाता है, बल्कि सबसे पहले पेड़ को काटने के बाद उसकी छाल उतारकर, लट्ठे के रूप में लाया जाता है, इसके बाद चिराई करने पर एक विशेष आकार में चीरा जाता है। इस प्रकार से मिलने वाली लकड़ी को टिम्बर कहते हैं।

टिम्बर के उपयोग (Uses of Timber)
यह निम्न प्रकार से हैं-
- इसका उपयोग बिजली की वायरिंग में किया जाता है।
- टिम्बर का उपयोग बांसो व बल्लियों को बनाने में किया जाता है।
- इसका पहाड़ी क्षेत्र में पूर्ण भवन निर्माण के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग घर में उपयोग होने वाली चीजें; जैसे- अलमारी, फ्रेम आदि बनाने में किया जाता है।
- टिम्बर का उपयोग जहाज, नाव, बैलगाड़ी, तांगा आदि बनाने में किया जाता है।
- इसका उपयोग सीमेंट शेटरिंग्स कार्य में शटेरिंग्स बनाने में किया जाता है।
- टिम्बर का उपयोग तख्ते, रेशम, दियासलाई, प्लाईवुड, कागज, गत्ते आदि में किया जाता है।
- इसका उपयोग खिड़कियां, दरवाजे, छत की खिड़कियां, फर्श इत्यादि में किया जाता है।
More Information:- चांदी क्या है? चांदी के गुण व उपयोग
टिम्बर के गुण (Properties of Timber)
यह निम्न प्रकार से हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: सायनाइडिंग क्या है?
- यह विद्युत व ऊष्मा की कुचालक है।
- टिम्बर जंगरोधी है, क्योंकि इसमें जंग नहीं लगती है।
- यह हमें आसानी से व कम दामों में मिल जाती है।
- इसकी सतह को फिनिश व पेंट करके सुन्दर बनाया जा सकता है।
- यह टिकाऊ व सामर्थ्यवान होती है।
- इसमें लचीलेपन का गुण विद्यमान होता है, जिसके कारण यह कम्पन व झटके सहन कर लेती है।
- इस पर चिराई, रँदाई व ग्रूविंग क्रियाएं आसानी से कर सकते हैं।
दोस्तों, यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट व अपने दोस्तों को शेयर करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-