Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Welder
  4. /
  5. वेल्डिंग के बारे में
iticourse.com logo

वेल्डिंग के बारे में

Welding kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में वेल्डिंग क्या है? इसके लाभ, हानि व उपयोग के बारे में पूरी जानकारी दी है।

वेल्डिंग क्या है?

“जब दो समान या असमान धातुओं को एक निश्चित तापमान पर गर्म करके किसी दाब या बिना दाब के जोड़ा जाता है, तो इस प्रक्रिया को वेल्डिंग कहते हैं।”

इस प्रक्रिया में जॉब को जोड़ने के लिए जॉब को पिघलाया जाता है और इसमें पूरक पदार्थ मिलाया जाता है। लेकिन कभी – कभी ऐसा करना पड़ जाता है, कि वेल्डिंग करते समय जॉब को ऊष्मा के साथ-साथ दबाव भी दिया जाता है। और इस प्रक्रिया द्वारा बने जोड़ की मजबूती जॉब की धातु की मजबूती के समान होती हैं।

वेल्डिंग के लाभ

  1. इस प्रक्रिया द्वारा बनाया गया जोड़ अन्य विधियों की अपेक्षा अधिक मजबूत होता है।
  2. इस प्रक्रिया से बना जोड़ अधिक तापमान सहन कर लेता है।
  3. इसके द्वारा बने जोड़ की क्वालिटी अच्छी होती है।
  4. इस प्रक्रिया द्वारा जोड़ बनाने में फिलर धातु कम लगती है।
  5. इसके प्रक्रिया द्वारा बने जोड़ में लागत कम लगती है, और जोड़ कम समय में बन जाता है।

वेल्डिंग की हानियाँ

  1. इस प्रक्रिया द्वारा जोड़ बनाते समय कई प्रकार की विषैली गैसें और धुँआ निकलता है, जोकि हमारे स्वास्थ्य हानिकारक है।
  2. वेल्डिंग प्रक्रिया में निकलने वाली चिंगारी हमारी आँखों के लाए हानिकारक होती है।
  3. इस प्रक्रिया द्वारा जोड़ बनाते समय अधिक तापमान की आवश्यकता होती है, इस तापमान के कारण जोड़ी जाने वाली धातु के गुणों पर प्रभाव पड़ता है।

उपयोग

  1. इसका उपयोग घर व इमारत बनाने में किया जाता है।
  2. इसका उपयोग बन्दूक, तोप, टैंक आदि के भाग जोड़ने में किया जाता है।
  3. यह पुल और बाँधों के ढाँचे में उपयोग की जाती है।
  4. इसका उपयोग हवाई जहाज के पार्ट बनाने वाली कम्पनी में किया जाता है।
  5. यह बस, कार, मोटरसाइकिल, साइकिल आदि बनाने में उपयोग की जाती है।
  6. इसका उपयोग मशीन की मरम्मत करने में किया जाता है।

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- स्नेहक के बारे में

My Website:- iticourse.com

One thought on “रैस्ट किसे कहते हैं? | रैस्ट के प्रकार | रैस्ट की सुरक्षा सावधानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *