धातु तथा अधातु किसे कहते हैं
metal and nonmetal in hindi:- इस पोस्ट में धातु तथा अधातु की परिभाषा व धातु तथा अधातु के गुण व अंतर के बारे में समझाया है।

धातु किसे कहते हैं हिंदी में
“वह तत्व जिनमें धात्विक चमक, आघातवर्ध्यता, तन्यता(ductility), विद्युत व ऊष्मीय चालकता तथा ध्वनिता आदि भौतिक गुण होते हैं, धातु कहलाते हैं।”
धातु एक खनिज पदार्थ है, जो हमें प्रकृति में अयस्क (ore) के रूप में मिलती है।
धातु के उपयोग
इसका उपयोग इंजीनियरिंग कार्यों (engineering works) में जैसे:- भवन निर्माण कार्य, वाहन, कृषि यन्त्र, मशीनें(machines), वायुयान, पुलों के ढाँचे, समुद्री जहाज, विद्युतीय तथा यान्त्रिक उपकरण(machanical equipment), इंजीनियरी-औजार आदि। में किया जाता है।
धातु के गुण
- यह सामान्य तापमान या कमरे के तापमान (room temperature) पर ठोस होते हैं।
- यह अपारदर्शक (opaque) होते हैं, अर्थात् इनके आर-पार नहीं देखा जा सकता है।
- यह ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।
- धातुएँ (metals) गर्म होने पर फैलती हैं, तथा ठण्डा होने पर सिकुड़ती हैं।
- इन धातुओं की पॉलिश की गई सतहें परावर्तक (reflective) होती हैं।
अधातु की परिभाषा दीजिए
“वह तत्व, जिनकी सतह चमकहीन (Non-luminous) होती है, जो भंगुर, अध्वार्निक तथा विद्युत व ऊष्मा के कुचालक होते हैं, अधातु कहलाते हैं।”
इन्हें भी पढ़ें:- आउटसाइड कैलिपर क्या है?
अधातु के गुण
- यह कमरे के तापमान (room temperature) पर ठोस, द्रव व गैस अवस्था में पाई जाती हैं।
- यह विद्युत तथा ऊष्मा की कुचालक होती हैं।
- यह ठोस अवस्था में भंगुर (brittle) तथा चमकहीन (Non-luminus) होती हैं।
- इनका घनत्व कम होता है।
- इनका क्वथनांक तथा गलनांक काफी कम होता है।
- यह अतन्य होती हैं, अर्थात् इनको तार (wire) के रूप में नहीं खींचा जा सकता है।
धातु एवं अधातु में अंतर बताइए
या
धातु और अधातु में अंतर स्पष्ट करें
धातु | अधातु |
1. इनकी सतह चमकदार होती है। | 1. इनकी सतह चमकहीन होती है। |
2. यह विद्युत (electric) तथा ऊष्मा (heat) की सुचालक होती है। | 2. यह विद्युत तथा ऊष्मा की कुचालक होती हैं। |
3. अधिकतर धातुएँँ तन्य होती हैं। | 3. इनमें तन्यता गुण नहीं होता है। |
4. यह ठोस (solid) अवस्था में पाई जाती हैं, लेेेकिन मर्करी (पारा) एक ऐसी धातु है, जो द्रव अवस्था में पाई जाती है। | 4. यह ठोस(solid), द्रव(liquid) व गैैस(gas) तीनों अवस्थाओं में पाई जाती हैं। |
5. यह आघातवर्धनीय होती हैं। | 5. यह ठोस अवस्था में भंगुुर होती हैं। |
More Information:- धातु के भौतिक तथा यान्त्रिक गुणों के बारे में
My Website:- iticourse.com
इन्हें भी पढ़ें:- ड्रिल में उपस्थित कोण
7 thoughts on “धातु तथा अधातु किसे कहते हैं”