
ब्रेक किसे कहते हैं? | ब्रेक के प्रकार
ब्रेक ( Brake ) एक यांत्रिक उपकरण है जो एक चलती प्रणाली से ऊर्जा को अवशोषित करके गति को रोकता है। इसका उपयोग गतिमान वाहन, पहिया, धुरी को धीमा करने या रोकने के लिए या इसकी गति को रोकने के लिए किया जाता है, जिसे अक्सर घर्षण के माध्यम से ( through friction ) पूरा किया जाता है।
ब्रेक क्या है? | Brake kya hai?
ब्रेक एक यांत्रिक उपकरण होता है जोकि किसी गतिशील वस्तु को आसानी से उसकी गति धीमी करके रोक देता है। इसका उपयोग घर्षण के द्वारा किसी गतिशील पहिया और धुरी, वाहन आदि को रोकने या धीमा/मंद करने के लिए किया जाता है।

ब्रेक सन् 1890 के दशक में लकड़ी के ब्लॉक के बनाए गए थे इसको फ्रांस के मिचेलिन ने एक रबर के टायर में उपयोग किया था। इसके बाद मिचेलिन ने एक इंडस्ट्री खोल दी थी जिसके बारे में आप लोग सायद जानते होंगे। आज के समय में ग्लोबल मार्केटिंग में मिचेलिन एक बहुत बड़े टायर के निर्माता हैं और इनका हेड ऑफिस फ्रांस के क्लेरमोंट-फ्रैंड सिटी में है।
इसे भी पढ़ें- फोर स्ट्रोक इंजन क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:- फोर स्ट्रोक इंजन (Four Stroke Engine) क्या है?
ब्रेक कितने प्रकार के होते हैं? | Brake kitne Prakar ke hote hain?
ब्रेक दो प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
- घर्षण ब्रेक- इस प्रकार के ब्रेक ‘पैड’ या ‘शूज’ के नाम से जाने जाते हैं। इस प्रकार के ब्रेक द्वारा दो सतहों का उपयोग करके घर्षण द्वारा गतिशील वस्तु को रोका या धीमा किया जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी ब्रेक होते हैं जो घर्षण का तो उपयोग करते ही हैं लेकिन उनको घर्षण ब्रेक की श्रेणी में नहीं रखा गया है जैसे कि हाइड्रोलिक ब्रेक। हाइड्रोलिक ब्रेक का अधिकतर उपयोग पैराशूट में किया जाता है। इसमें घर्षण के लिए दो सतहों के बजाय तरल पदार्थ के द्वारा किया जाता है।
- विद्युत चुंबकीय ब्रेक- इस प्रकार के ब्रेक चुंबकीय प्रभाव द्वारा गतिशील वस्तु को धीमा या रोंकते हैं। इनको Eddy करंट ब्रेक भी कहते हैं। इनका अधिकतर उपयोग विद्युत मोटर में किया जाता है। इसके अलावा इनका उपयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल में इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग इलेक्ट्रिक बैटरी चार्ज करने के लिए और पुनर्योजी ब्रेक के रूप में किया जाता है।
इसके अतिरिक्त ब्रेक्स-
- ड्रम ब्रेक- यह एक यांत्रिक ब्रेक है, इसका ड्रम मेटल का बना होता है। किसी गतिशील वस्तु के व्हील के साथ घूमने वाले ड्रम को धीमा करने या रोकने के लिए दो घुमावदार ब्रेक शूज बाहर की ओर रहते हैं और जब ब्रेक पेडल को दबाया जाता है, तब ब्रेक शूज ड्रम के अंदरूनी सतह के खिलाफ दबाव बनाता है। जिसके कारण व्हील आसानी से धीमा हो जाता है। इस प्रकार के ब्रेक आपको पुरानी कार या ट्रक में देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इनका उपयोग पुरानी ट्रेनों में भी था। यह ब्रेक डिस्क ब्रेक से सस्ते होते हैं।
- डिस्क ब्रेक- यह भी एक यांत्रिक ब्रेक होता है, जो कि घर्षण के माध्यम से काम करता है। इस प्रकार के ब्रेक का डिस्क कास्ट आयरन या सिरेमिक का बना होता है। यह डिस्क व्हील या एक्सल से जुड़ा होता है। जब ब्रेक पैड को कैलिपर के एक सेट के साथ ब्रेक रोटर के खिलाफ धकेला जाता है तब उस समय घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण के कारण ही व्हील व एक्सल रूक जाता है।
- एंटीलॉक ब्रेक- यह एक इलेक्ट्रिक ब्रेक होता है, इसमें एक विद्युत नियंत्रक, अलग-अलग व्हील स्पीड सेंसर, हाइड्रोलिक एक्ट्यूटर होता है। यह सभी ब्रेक को लॉक होने से रोकने के लिए एक साथ काम करते हैं। एंटीलॉक ब्रेक में लगा विद्युत नियंत्रण का यह काम होता है कि जब कोई भी व्हील व्हीकल के गति से काफी अधिक या कम स्पीड में घूमती है तब यह ब्रेक पर एक्ट्यूटर की मदद से हाइड्रोलिक प्रेसर को कम या अधिक करता है। इस तरह से व्हील पर ब्रैकिंग बल को काम या अधिक किया जा सके जिससे की व्हील आवश्यकता के हिसाब से धीमा या अधिक तेजी से मुड़ता रहे।
इसे भी पढ़ें- क्रैंक शाफ्ट क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:- स्प्रिंग के प्रकार (Spring ke Prakar)
ब्रेक ( Brake ) Qna
ब्रेक का कार्य क्या है?
इसका उपयोग गतिमान वाहन, पहिया, धुरी को धीमा करने या रोकने के लिए या इसकी गति को रोकने के लिए किया जाता है, जिसे अक्सर घर्षण के माध्यम से पूरा किया जाता है।
मैकेनिकल ब्रेक क्या है?
यांत्रिक ब्रेक उपकरण ड्राइव में शाफ्ट को धीमा करने या रोकने के लिए यांत्रिक तत्वों से युक्त असेंबली हैं। वे एक बिंदु से दूसरे बिंदु पर बल संचारित करने के लिए लीवर या लिंकेज का उपयोग करते हैं। ब्रेक लगाना युग्मित शाफ्ट की गति को धीमा या बंद कर देता है। यांत्रिक ब्रेक कई प्रकार के होते हैं।
मोटरसाइकिल में किस ब्रेक का प्रयोग किया जाता है?
डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक आज की मोटरसाइकिलों पर उपयोग किए जाने वाले दो प्रकार के ब्रेकिंग सिस्टम हैं, और आपकी मशीन में तीन सेट-अप में से एक होगा: फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक; फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक; या एक फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम।
इन्हें भी पढ़ें:- दो स्ट्रोक व चार स्ट्रोक इंजन में अंतर
बाइक में दो ब्रेक क्यों होते हैं?
मोटरसाइकिलों पर अलग-अलग फ्रंट और रियर ब्रेक आमतौर पर एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से काम करते हैं ताकि सवार को राइडिंग की स्थिति के अनुरूप स्टॉपिंग पावर को संशोधित करने की अनुमति मिल सके। कई देशों में मोटरसाइकिलों के लिए कम से कम दो अलग-अलग ब्रेकिंग सिस्टम होना कानून द्वारा आवश्यक है।
आप बाइक पर सबसे पहले किस ब्रेक का प्रयोग करते हैं?
भारी वाहनों में कौन-सा ब्रेक उपयोग किया जाता है?
भारी वाहनों में हाइड्रॉलिक ब्रेक उपयोग किए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- fuel injector kya hai
जब ब्रेक लगाई जाती है तब कौन-सा बल साईकिल को रोक देती है?
जब ब्रेक लगाई जाती है तब घर्षण बल साईकिल को रोकती है।
Recommended
-
सुरक्षा के प्रकार, types of safety in hindi?
-
इंजन (Engine) किसे कहते हैं? | फुल जानकारी
-
fuel injector kya hai
-
दो स्ट्रोक इंजन (Two Stroke engine) कैसे काम करता है?
-
टूल स्टील (Tool Steel) कितने प्रकार के होते हैं?
-
डीजल मैकेनिक हाइड्रोलिक और न्यूमैटिक क्विज
-
क्रैंक शाफ्ट (Crank Shaft) क्या है in Hindi
-
स्प्रिंग किसे कहते हैं? (Spring kise kahate hain?)
One thought on “ब्रेक किसे कहते हैं? | ब्रेक के प्रकार”