Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Fitter course
  4. /
  5. स्ट्रेट एज के बारे में
iticourse.com logo

स्ट्रेट एज के बारे में

Straight edge kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में स्ट्रेट एज क्या है? के बारे में पूरी जानकारी दी है।

स्ट्रेट एज क्या है?

यह एक पटटी के आकार की होती है। और इसका उपयोग जॉब की विभिन्न सतहों की समतलता जाँचने के लिए किया जाता है। और जैसे छोटे जॉबों सतह को ट्राई स्क्वायर के ब्लेड या स्टील रूल से जाँच लेते हैं। लेकिन इसने बड़े जॉबों की सतह नहीं जाँच पाएंगे। इसलिए बड़े जॉब की सतह को जाँचने के लिए स्ट्रेट एज का उपयोग करेंगे। और इसके द्वारा लम्बी सतहों जैसे- मशीन के बैड, मशीन की गाइडें आदि को भी जाँचते हैं।

स्ट्रेट एज के प्रकार

यह तीन प्रकार के होते हैं। जिसके बारे में नीचे काफी अच्छे तरीके से समझाया है-

1.स्टील स्ट्रेट एज

यह स्ट्रेट एज हाई कार्बन स्टील के बनाए जाते हैं। और यह साइज में 2 मीटर लम्बाई तक के होते हैं। इनकी एक टेपर होती है और यह टेपर थोड़ा सा पतला होता है। जिससे स्ट्रेटनेस जाँचने में आसानी रहती है।

2.कास्ट आयरन स्ट्रेट एज

इसकी अनुप्रस्थ काट गाइड वेज के अनुसार कई प्रकार की होती है। यह कास्ट आयरन की ढलाई की गई होती है। और यह साइज में 3 मीटर लम्बी होती है। इसके ऊपर वाले भाग में रिब लगाए जाते हैं जिसके कारण यह तिरछा भी नहीं होता है और मजबूती भी आ जाती है। इसका उपयोग मशीनों के लम्बे गाइड वेज और समतलता जाँचने में किया जाता है।

3.बेवल स्ट्रेट एज

यह लम्बाई में छोटी होती है। इसका एक सिरा दोनों तरफ से टेपर किया जाता है और नुकीला बनाया जाता है। इस टेपर और नुकीले भाग से स्लाइडों और डाइयों की सतहों की स्ट्रेटनेस आसानी से जाँची जाती है। और इसका उपयोग डाई मेकर्स और मशीन फिटर्स करते हैं।

More Information:- रिवेट जोड़ के बारे में

My Website:- iticourse.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *