दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में डी. सी. आर्क वेल्डिंग के लाभ व हांनिया के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
डी. सी. आर्क वेल्डिंग के लाभ
- डी. सी. आर्क वेल्डिंग का उपयोग लौह व अलौह धातुओं की वेल्डिंग के लिए किया जा सकता है।
- इस वेल्डिंग में आर्क स्थिर रहती है।
- इस वेल्डिंग में वेल्डिंग मशीन का जीवनकाल अधिक होता है।
- डी. सी. आर्क वेल्डिंग में सभी प्रकार के इलेक्ट्रोड उपयोग किए जा सकते हैं।
- इसमें पोलेरिटी के कारण पोजिशन वेल्डिंग आसान होती है।
- डी. सी. आर्क वेल्डिंग को सभी स्थानों पर किया जा सकता है, क्योंकि इस वेल्डिंग को करने के लिए विद्युत भरपूर होना जरूरी नहीं है।

डी. सी. आर्क वेल्डिंग की हानियां
- इस वेल्डिंग की कार्यदक्षता कम (65%) होती है।
- डी. सी. आर्क वेल्डिंग करने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है।
- इसमें आर्क ब्लो की समस्या होती है।
- इसके मेन्टिनेन्स में अधिक लागत लगती है।
- डी. सी. आर्क वेल्डिंग में लागत अधिक लगती है, अर्थात् यह महँगी होती है।
दोस्तों, यदि आपको डी. सी. आर्क वेल्डिंग के लाभ व हानियां पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- आर्क वेल्डिंग में सावधानियां
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-