(4★/2 Votes)

सुरक्षा क्या है? सुरक्षा के‌ नियम

सुरक्षा क्या है? सुरक्षा के‌ नियम

(सुरक्षा क्या है?) Safety kya hai in hindi:- सुरक्षा एक प्रक्रिया है, जो कि हमें अनेकों प्रकार की होने वाली दुर्घटनाओं से बचाती है। प्रत्येक स्थान पर सुरक्षा के अलग-अलग नियम लागू होते हैं।

सुरक्षा क्या है?

“किसी भी अनचाही व अनजाने से होने वाली दुर्घटना से बचाने वाली प्रक्रिया व व्यवस्था को ही सुरक्षा कहते हैैं।”

Safety kya hai

दोस्तों, यदि आपने आईटीआई में प्रवेश ले लिया है, या जो लोग लेना चाहते हैं, तो उनको भी प्रवेश लेने के बाद सबसे पहले सुरक्षा से सम्बन्धित ही बताया जाता है। कि आपको वर्कशॉप में वर्क करते समय किन बातों व नियमों का पालन करना होगा। जिससे आप सुरक्षित रहेंगे।

वर्कशॉप में अनेकों प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन उनसे किस तरह से बच सकते हैं-

  • यदि आपको किसी भी टूल के बारे में नहीं जानकारी है, तो उसको मत छुएं।
  • हमेशा उपयुक्त पीपीई का उपयोग करें।
  • सुरक्षित ढंग से वर्क करें।
  • जल्दबाजी मत करें।
  • जितना वर्क बताया जाए। उतना ही करें।
  • वर्कशॉप में समझाते या कुछ बताते समय ओवर एक्टिंग जैसे:- खाली खड़े हुए वाइस को खोलना व बंद करना इत्यादि जैसे काम न करें।
  • यदि आपको टूल के उपयोग के बारे में बताए जाने के बावजूद भी समझ में नहीं आया। तब दोबारा से वर्कशॉप में वर्क करने से पहले प्रैक्टिकली पूछ लें। यदि नहीं पूंछा तो दुर्घटना हो सकती है।

सुरक्षा को कैसे बनाएं रखें?

दोस्तों, यदि आप पूरी तरह से वर्कशॉप में सुरक्षित रहकर काम करना चाहते हो तो निम्न बातों को ध्यान में रखें। तथा नियमों को समझें।

A.मुख्य बातें

वर्कशॉप में वर्क करते समय स्वयं की सुरक्षा, जॉब की सुरक्षा और मशीन व टूल की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

B.नियम

यह निम्न प्रकार से हैं-

1.स्वयं की सुरक्षा

स्वयं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

  1. जब आप वर्कशॉप में वर्क कर रहें, हो तो चश्मे व जूते अवश्य पहनें। क्योंकि चश्मा आपकी आंखों को व जूता आपके पैरों को मशीन से निकलने वाले चिप्सों से बचाएगा।
  2. वर्कशॉप में चलती मशीन के सहारे खड़ा नहीं होना चाहिए।
  3. जब किसी मशीन की पूरी जानकारी न हो तो उसे न चलाएं। नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
  4. चलती मशीन के पार्टों पर तेल कुप्पी से तेल डालना चाहिए।
  5. मशीन को चलाते समय मरम्मत नहीं करनी चाहिए।
  6. किसी भी मशीन को चलाते समय सुरक्षा गार्ड का उपयोग अवश्य करें।
  7. वर्कशॉप में ओवरहैड क्रेन पर लटके वजन के नीचे खड़ा नहीं होना चाहिए। यदि किसी कारणवश वजन गिर गया। तो दुर्घटना हो सकती है।
  8. मशीन को चलाते समय, मशीन में उपयुक्त इलेक्ट्रिक तारों को मशीन के चलते हुए पार्ट के ऊपर से नहीं ले जाना चाहिए। क्योंकि यह रगड़ खाने से इन्सुलेशन कट सकता है। जिसके कारण इलेक्ट्रिक शॉक लग सकता है।

2.जॉब की सुरक्षा

जॉब की सुरक्षा बनाए रखने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

  1. जॉब को बनाने से पहले अच्छी तरह से ड्राइंग को पढ़ लेना चाहिए। अन्यथा जॉब सुरक्षित नहीं रहेगा। अर्थात् जॉब खराब हो जाएगा।
  2. मशीन पर जॉब को अच्छी तरह से बांध लेना चाहिए। तभी जॉब पर उपयुक्त प्रक्रियाएं करनी चाहिए। यदि जॉब सही नहीं बंधा होगा। तो प्रक्रियाओं से जॉब खराब हो जाएगा।
  3. यदि जॉब भारी है, तो उसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए ट्राली का इस्तेमाल करें। अन्यथा जॉब खराब हो जाएगा।
  4. जॉब का मास प्रोडक्शन करने से पहले, जॉब को सही बांधने के लिए फिक्स्चर व मापने के लिए गेज तैयार कर लेनी चाहिए। इससे जॉब अधिक व कम समय में बन जाएंगे।

3.मशीन व टूल की सुरक्षा

मशीन व टूल की सुरक्षा बनाए रखने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

  1. चलती मशीन पर किसी भी प्रकार के टूल का उपयोग नहीं करना चाहिए। अन्यथा टूल व मशीन दोनों को नुकसान होगा।
  2. मशीन के चलती अवस्था में गियर कभी भी नहीं बदलने चाहिए। अन्यथा मशीन के गियर बॉक्स व गियर टूटने का खतरा बन जाएगा।
  3. फाइलिंग करते समय फाइल (रेती) के दांतों को साफ करते रहना चाहिए। इससे फाइल के दांत सुरक्षित बने रहेंगे।
  4. फाइल को उपयोग करते समय या बिना उपयोग के भी इधर-उधर नहीं मारना चाहिए। क्योंकि इससे फाइल के दांत खराब हो जाएंगे। और फाइल के टूटने का भी खतरा बना रहता है।
  5. रेती या फाइल को हैमर के स्थान पर कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए। अन्यथा फाइल टूट जाएगी।
  6. किसी भी नई मशीन को चलाने से पहले अच्छी तरह से समझ लें। तब मशीन को चलाएं। अन्यथा मशीन को नुकसान हो सकता है।
  7. किसी भी मशीन की टेबल पर ठोंकने पीटने का वर्क नहीं करना चाहिए। अन्यथा टेबल की सूक्ष्मता समाप्त हो जाएगी।

दोस्तों, यदि आपको सुरक्षा क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Read Also – पीपीई क्या है? पीपीई का फुल फॉर्म

8 thoughts on “सुरक्षा क्या है? सुरक्षा के‌ नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *