
डाई स्टॉक क्या है? इसके प्रकार
यह एक युक्ति होती है, इसका उपयोग डाई को पकड़कर चूड़ी काटने के लिए किया जाता है। यह दो प्रकार के होते हैं। (die stock kya hai in hindi)
डाई स्टॉक क्या है?
“डाई को पकड़ने के लिए, जिस युक्ति का उपयोग किया जाता है, उसे डाई स्टॉक कहते हैं।”

दोस्तों, डाई को हाथ से पकड़कर नहीं घुमाया जा सकता है। अर्थात् डाई को हाथ से पकड़कर घुमाना असम्भव है। इसलिए डाई को डाई स्टॉक में पकड़कर घुमाया जाता है। डाई स्टॉक में डाई को पकड़ने के लिए एक स्क्रू लगा होता है। इस स्क्रू की सहायता से डाई को डाई स्टॉक में जकड़ा जाता है।
डाई स्टॉक में एक सैट स्क्रू लगा होता है, जिसका उपयोग डाई स्टॉक को एडजस्ट करने के लिए किया जाता है। और डाई स्टॉक को घुमाने के लिए दोनों साइड में हैण्डिल लगा होता है।
डाई स्टॉक के प्रकार
यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: कटिंग औजारों के बारे में
1.समायोजित डाई स्टॉक
इस प्रकार के डाई स्टॉक को आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जाता है। इसमें बीच में बॉडी बनी होती है। बॉडी में ही एक एडजस्ट स्क्रू लगा होता है। और बॉडी के दोनों सिरों पर हब में चूड़ियां कटी होती हैं। इस हब में हैण्डिल फिट रहता है।
2.सॉलिड डाई स्टॉक
इस प्रकार के डाई स्टॉक फिक्स होते हैं, इसमें हल्का-सा एडजस्टमेंट होता है, जिससे डाई को आसानी से पकड़ा जा सके। इसमें एक ही आकार की डाई को पकड़ा जा सकता है। प्रत्येक डाई के लिए परफेक्ट डाई स्टॉक बनाया जाता है। इसमें भी दोनों ओर हैण्डिल लगे होते हैं। और इसमें तीन स्क्रू लगे होते हैं। जिनमें से साइड वाले दो स्क्रू के द्वारा डाई को डाई स्टॉक में आसानी से जकड़ा जाता है। और बीच अर्थात् सेंटर स्क्रू के द्वारा स्प्लिट डाई को आवश्यकता के अनुसार खोला जाता है।
दोस्तों, यदि आपको डाई स्टॉक क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।
More Information:- सुरक्षा क्या है?
महत्वपूर्ण लिंक: आईटीआई योग्यता क्या है?