पाइप फिटिंग टूल्स
दोस्तों, आज मैं आपको पाइप फिट करते समय उपयोग में आने वाले कुछ टूल्स के बारे में बताऊंगा। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
पाइप फिटिंग टूल्स (Pipe Fitting Tools)
यह निम्न प्रकार से हैं-
1.पाइप वाइस
इसका उपयोग गोल पाइप व छड़ को पकड़ने में किया जाता है, इसके बेस में ‘V’ ग्रूव का फिक्स जबड़ा होता है और इसमेंं एक चल जबड़ा जो कि स्पिण्डल के द्वारा वर्टिकल फ्रेम में चलता है। इन दोनों जबड़ों में 90° का ग्रूव होता है,

यह दोनों जबड़े कास्ट स्टील के बने होते हैं। जिन्हें ऊष्मा उपचार के द्वारा हार्ड किया जाता है।
इस वाइस की बॉडी कास्ट आयरन व स्पिण्डल माइल्ड स्टील की बनी होती है।
इन्हें भी पढ़ें:- वेल्डिंग जोड़ के प्रकार
2.चेन पाइप रिंच
इसका उपयोग 50 मिमी – 150 मिमी तक के व्यास वाले पाइपों को खोलने व कसने के लिए किया जाता है। इसमें एक चेन लगी होती है, इसी चेन को पाइप के ऊपर लपेटकर रिंच में फंसा दिया जाता है, और हत्थे के द्वारा पाइप को खोला व कसा जाता है। इस रिंच का उपयोग बेलनाकार या असमान वस्तुओं को पकड़ने के लिए किया जाता है।

3.पाइप रिंच
इसका उपयोग पाइप फिटिंग करते समय पाइप को खोलने व कसने के लिए किया जाता है, इसमें दो जॉ होते हैं, जिन्हें नट द्वारा एडजस्ट किया जाता है। इसका उपयोग 15 मिमी – 50 मिमी व्यास वाले पाइपों के लिए किया जाता है।

4.पाइप डाई तथा डाई स्टॉक
इसका उपयोग पाइपों में बाहरी चूड़ियां काटने के लिए किया जाता है, इसके लिए डाई स्टॉक या डाई ब्लॉक का उपयोग किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- माइक्रोमीटर के उपयोग
5.डाई सेट्स
प्रत्येक डाई की पहचान के लिए उस पर एक पहचान संख्या लिखी रहती है, जो 1-4 तक रहती है। पाइप पर चूड़ियां थ्रेडिंग डाई से काटी जाती हैं, तो उसे रिंग गेज के द्वारा चेक कर लिया जाता है।
6.साधारण पाइप डाई स्टॉक
इसका उपयोग पाइप पर चूड़ियां काटने के लिए किया जाता है, पाइप डाई विभिन्न साइजों जैसे- 1/2 इंच, 3/4 इंच, 1 इंच, 5/4 इंच, 3/4 इंच, 2 इंच आदि में मिलती हैं।
7.पाइप कटर
इसका उपयोग पाइप को काटने के लिए किया जाता है, इसमें ‘C’ आकृति का एक मजबूत फ्रेम होता है। इसके एक सिरे पर स्पिण्डल लगा होता है, व दूसरे सिरे पर गाइड रोलर लगे होते हैं, यह रोलर पाइप को घूमते समय गाइड का काम करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- लेथ मशीन फीड के बारे में
8.मल्टी व्हील चेन पाइप कटर
सामान्य पाइप कटर के विपरीत मल्टी व्हील पाइप में कुछ अतिरिक्त व्हील भी लगे होते हैं, जिन्हें लिंक के साथ जोड़कर किसी भी साइज के पाइप को काटने के लिए एडजस्ट किया जाता है।
9.पाइप टैप
इसका उपयोग पाइप के अन्दर चूड़ी काटने के लिए किया जाता है, इसमें टेपर चूड़ी बनी होती हैं, जो कि चूड़ियां काटने में सहायक होते हैं।
दोस्तों, यदि आपको पाइप फिटिंग टूल्स (Pipe Fitting Tools) पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें बताएं।
इन्हें भी पढ़ें:- स्पिरिट लेवल क्या है? इसके उपयोग
इन्हें भी पढ़ें:-
- हाइड्रोमीटर क्या है?
- आर्कमिडीज का सिद्धांत
- ऊर्जा क्या है? ऊर्जा के प्रकार
- वर्गमूल किसे कहते हैं?
- आईटीआई के बाद क्या करें (ITI)
- न्यूटन के गति के नियम
- काउंटर सिंकिंग क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
बहुत बहुत सुंदर