Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Plumber
  4. /
  5. सॉकेट क्या है?
सॉकेट क्या है?

सॉकेट क्या है?

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में सॉकेट क्या है? के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए

सॉकेट क्या है? (Socket kya hai?)

यह एक खोखला पाइप का छोटा साइज का टुकड़ा होता है। इसके अंदर पूरी लम्बाई में चूड़ियां कटी होती हैं। सॉकेट का उपयोग दो समान व्यास के पाइप को जोड़कर लम्बाई बढ़ाने के लिए किया जाता है।

socket kya hai
Socket

सॉकेट मार्केट में आवश्यकतानुसार विभिन्न साइजों में मिलते हैं, जैसे- आधा इंच, पौन इंच, एक इंच आदि।

दोस्तों, आपने देखा होगा, कि आपके घर में प्लम्बर नल को बनाने या टंकी की पाइप लाइन बिछाने के लिए आता है। तब जब प्लम्बर को एक ही व्यास के पाइप की लम्बाई बढ़ानी होती है, तब वह एक छोटा पाइप का टुकड़ा उपयोग में लाता होगा।
प्लम्बर दोनों पाइपों के बाहरी भाग में चूड़ी काटता है और सॉकेट के अंदरूनी भाग में चूड़ियां कटी होती हैं। इन चूड़ियों की मदद से सॉकट के एक तरफ एक पाइप तथा दूसरी तरफ दूसरा पाइप जोड़ देता है।

लोहे के पाइपों को जोड़कर लम्बाई बढ़ाने के लिए गैल्वेनाइज्ड आयरन स्टील के बने सॉकेट का उपयोग किया जाता है और जब प्लास्टिक के पाइपों को जोड़कर लम्बाई बढ़ाने के लिए प्लास्टिक के बने सॉकेट का उपयोग किया जाता है। प्लास्टिक के सॉकेट में चूड़ियां नहीं कटी होती हैं। इसमें दोनों पाइपों को जोड़कर लम्बाई बढ़ाने के लिए चूड़ियों की मदद नहीं ली जाती है। इसमें जोड़ने के लिए एक चिपकाने वाला पदार्थ लगाया जाता है।

दोस्तों, यदि आपको सॉकेट क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।

More Information:- पाइप फिटिंग टूल्स

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *