दोस्तों, इस पोस्ट में आपको वृत्त के बारे में बताने वाला हूं, इसमें मैं आपको वृत्त की परिभाषा व वृत्त से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में बताऊंगा।
वृत्त किसे कहते हैं?
वृत्त, उस आकृति को कहते हैं, जो कि किसी तल में एक नियत बिंदु से समान दूरी पर स्थित समस्त बिंदुओं से बनी होती है।

वृत्त के सूत्र
वृत्त का क्षेत्रफल = πr²
वृत्त की परिधि = 2πr
वृत्त की त्रिज्या (r) = d/2 जहां d – वृत्त का व्यास
वृत्त का व्यास (d) = 2 × r
वृत्त से संबंधित परिभाषाएं
यह निम्न प्रकार से हैं-
1.केंद्र (Centre)
वृत्त के सेंटर प्वाइंट को केंद्र (Centre) कहते हैं। वृत्त के इसी भाग के चारों ओर बराबर दूरी में गोलाई में लाइन खींची जाती है।
2.परिधि
बिंदुओं के समूह से बनी घुमावदार रेखा ही परिधि कहलाती है।
3.त्रिज्या (Radius)
केंद्र से बिंदुपथ की दूरी, वृत्त की त्रिज्या (radius) कहलाती है।
4.व्यास (Diameter)
परिधि पर स्थित किन्हीं दो बिंदुओं को मिलाने वाली एक सरल रेखा, जो कि वृत्त से केंद्र से होकर गुजरे, उस रेखा को व्यास (Diameter) कहते हैं।
5.जीवा (Chord)
परिधि पर स्थित स्थित किन्हीं दो बिंदुओं से होकर गुजरने वाली एक सरल रेखा, जो कि केंद्र से होकर न गुजरे, उस रेखा को जीवा (Chord) कहते हैं।
6.चाप
वृत्त की परिधि का कोई एक छोटा भाग चाप कहलाता है।
7.वृत्तखंड (Segment)
किसी एक सरल रेखा द्वारा काटा गया वृत्त का भाग वृत्तखंड (Segment) कहलाता है।
8.स्पर्श रेखा
कोइ ऐसी एक सरल रेखा, जो कि वृत्त वृत्त के किसी एक बिंदु को छूती हुई निकलती है, उसे स्पर्श रेखा कहते हैं।
9.अर्द्धवृत्त (Semi-Circle)
किसी भी वृत्त का आधा भाग ही अर्द्धवृत्त (Semi-Circle) कहलाता है।
10.त्रिज्यखंड (Sector)
किसी वृत्त को चाप तथा उसके अन्य बिंदुओं से जाने वाली त्रिज्याओं से बनी आकृति त्रिज्यखंड (Sector) कहलाती है।
दोस्तों, यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करें।
More Information:- त्रिभुज क्या है? त्रिभुज के प्रकार
5 thoughts on “वृत्त किसे कहते हैं?”