त्रिभुज क्या है? त्रिभुज के प्रकार
दोस्तों, वैसे तो ज्यामिति में कई प्रकार की आकृतियां होती हैं जैसे- चतुर्भुज, वृत्त, त्रिभुज आदि। लेकिन हम यहां पर त्रिभुज के बारे में बात करेंगे।
त्रिभुज क्या है?
यह एक तीन भुजाओं वाला बहुभुज होता है जिसमें तीन कोने होते हैं और इसके तीनों कोनों का योग 180 डिग्री होता है।
त्रिभुज के बाहरी कोणों का योग 360° होता है और आंतरिक कोणों का योग 180 डिग्री होता है।
त्रिभुज के प्रकार
यह निम्न प्रकार से हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? | त्रिकोणमितीय अनुपात | पाइथागोरस प्रमेय
(A.) भुजाओं की माप के अनुसार
त्रिभुज, भुजाओं की माप के अनुसार तीन प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
1.समबाहु त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसकी तीनों भुजाओं की लंबाई बराबर होती हैं, उस त्रिभुज को समबाहु त्रिभुज कहते हैं।

2.विषमबाहु त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसकी तीनों भुजाओं की लंबाई अलग-अलग होती है, उस त्रिभुज को विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- प्रतिशत किसे कहते हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र

3.समद्विबाहु त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसकी कोई दो भुजाओं की लंबाई बराबर होती है और तीसरी भुजा की लंबाई अलग होती है, उस त्रिभुज को समद्विबाहु त्रिभुज कहते हैं।

(B.)कोणों की माप के अनुसार
त्रिभुज, कोणों की माप के अनुसार तीन प्रकार के होते हैं, जिसके बारे में नीचे बताया है-
1.समकोण त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसके किसी एक कोण का मान 90 डिग्री होता है, उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- माध्यिका किसे कहते हैं?

2.न्यूनकोण त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसके प्रत्येक कोण का मान 90 डिग्री से कम होता है, उसे न्यूनकोण त्रिभुज कहते हैं।

3.अधिककोण त्रिभुज
ऐसा त्रिभुज, जिसके किसी एक कोण का मान 90 डिग्री से अधिक होता है, उसे अधिककोण त्रिभुज कहते हैं।

दोस्तों, यदि आपको त्रिभुज क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
इन्हें भी पढ़ें:- वर्ग क्या है? (Square)
More Information:- वर्ग क्या है?
Recommended
-
बहुलक (Bahulak) किसे कहते हैं?|बहुलक के प्रकार
-
अनुपात क्या है? अनुपात के प्रकार
-
त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? | त्रिकोणमितीय अनुपात | पाइथागोरस प्रमेय
-
प्रतिशत किसे कहते हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र
-
वर्ग क्या है? (Square)
-
भिन्न क्या है? भिन्न कितने प्रकार की होती हैं (Fraction)
-
वृत्तखंड किसे कहते हैं?
-
वर्गमूल किसे कहते हैं? वर्गमूल निकालने की विधि (Vargmool)
very nice