No ratings yet.

वर्ग क्या है? (Square)

iticourse.com logo

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में वर्ग क्या है? वर्ग निकालने की विधियां इत्यादि का वर्णन किया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो, तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

वर्ग (square) क्या है?

“जब किसी दी गई संख्या को उसी संख्या से गुणा की जाती है, तब प्राप्त गुणनफल को दी गई संख्या का वर्ग (square) कहते हैं।”

किसी संख्या का वर्ग प्रदर्शित करने के लिए संख्या के घात में 2 लिखते हैं।

उदाहरण:- 5 का वर्ग = 5²
= 5 × 5
= 25

More Information:- वर्गमूल किसे कहते हैं?

वर्ग निकालने की विधियां

किसी भी दी गई संख्या का वर्ग निम्न विधियों द्वारा निकालते हैं-

1.गुणक विधि

इस विधि से निम्न स्टेप द्वारा वर्ग निकाला जाता है।

Step 1- यदि संख्या दो‌ अंकों में हो, तो एक अंक लिखकर दूसरे को हासिल में लिखते हैं।
(इकाई)²
उदाहरण:- (5)²

Step 2- स्टेप 1 का मान दों अंकों में हो, तो एक अंक लिखकर दूसरे अंक को हासिल में लिखते हैं।
2 × दहाई × इकाई + हासिल
उदाहरण:- 2 × 3 × 5 + 2 = 32

Step 3- (दहाई)² + हासिल (स्टेप 2 का)

उदाहरण:- (3)² + 3 = 12
इसलिए (35)² = 1225

2.बीजगणितीय विधि

इस विधि में दो नियमों से वर्ग निकालते हैं।

नियम 1- (a + b)² = a² + b² + 2ab

उदाहरण:- (15)² = (8 + 7)²
= (8)² + (7)² + 2×8×7
= 64 + 49 + 112
= 225

नियम 2-‌ (a – b)² = a² + b² – 2ab

उदाहरण:- (10)² = (12 – 2)²
= (12)² + (2)² – 2×12×2
= 144 + 4 – 48
= 148 – 48
= 100

3.दशमलव संख्याओं का वर्ग

किसी दी गई दशमलव संख्या का वर्ग निकालने के लिए दशमलव पर ध्यान न देते हुए पूरी संख्या का वर्ग निकालते हैं, तथा प्राप्त रिजल्ट में दाहिने ओर से दोगुने स्थान पर दशमलव लगाते हैं।

उदाहरण:- (1.5)² = 2.25

कुछ संख्याओं के वर्ग (Square)

संख्यावर्ग
11
24
39
416
525
636
749
864
981
10100
11121
12144
13169
14196
15225
16256
17289
18324
19361
20400
Square

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर करें।

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group