
प्रतिशत किसे कहते हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र
प्रतिशत दो शब्दों से मिलकर बना होता है। जिसमें से पहला शब्द ‘प्रति’ है, जिसका अर्थ ‘प्रत्येक’ तथा दूसरा शब्द ‘शत’ है, जिसका अर्थ ‘सैकड़ा या सौ है।
प्रतिशत किसे कहते हैं?
यह एक ऐसी भिन्न है, जिसका हर 100 है और अंश प्रतिशत की दर है। प्रतिशत को इस चिन्ह (%) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
उदाहरण:- 15% का अर्थ है 100 भाग में से 15 भाग। जिसमें से 100 हर है और 15 अंश या प्रतिशत दर है।
प्रतिशतता निकाले का सूत्र

यह निम्न प्रकार से हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- वर्ग क्या है? (Square)
1.भिन्न को प्रतिशत में बदलना
किसी भी प्रकार की भिन्न हो और आप से यह कह दिया जाए कि इसे प्रतिशत में बदलिए। तब निम्न सूत्र व टिप्स का उपयोग कीजिए और प्रश्न हल हो जाएगा।
यदि भिन्न को 100 से गुणा कर दिया जाए, तो प्रतिशत में बदल जाएगी। इसको निम्न प्रकार से बदलेंगे।
माना कोई भिन्न a/b को प्रतिशत में बदलना है, तो
प्रतिशत या प्रतिशतता = a/b × 100
इन्हें भी पढ़ें:- वर्गमूल किसे कहते हैं? वर्गमूल निकालने की विधि (Vargmool)
उदाहरण:- भिन्न 3/5 को प्रतिशतता में बदलिए।
हर:- 3/5 = 3/5 × 100 = 300/5 = 60%
2.प्रतिशत को भिन्न में कैसे बदलें
किसी भी प्रतिशत मान को भिन्न में बदलना हो, तो निम्न टिप्स व सूत्र का उपयोग करें।
किसी भी प्रतिशत मान का प्रतिशत चिन्ह हटाकर 100 से मान या संख्या को भाग देने पर भिन्न में बदल जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:- भिन्न क्या है? भिन्न कितने प्रकार की होती हैं (Fraction)
माना a% को भिन्न में बदलना हो, तो
भिन्न = a/100
उदाहरण:- 30% को भिन्न में बदलिए।
हल:- 30% = 30/100 = 3/10
3.प्रतिशत को दशमलव में कैसे बदलें
जब किसी प्रतिशत मान को दशमलव में बदलना हो, तो निम्न सूत्र का उपयोग करें।
इन्हें भी पढ़ें:- त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? | त्रिकोणमितीय अनुपात | पाइथागोरस प्रमेय
माना a% को दशमलव में बदलना हो, तो
दशमलव = a/100 = 0.01a
उदाहरण:-7% को दशमलव में बदलिए।
हल:- 7% = 7/100 = 0.07
4.दशमलव को प्रतिशत में कैसे बदलें
किसी भी दशमलव मान को सबसे पहले भिन्न में बदलो और इसके बाद 100 से गुणा करने पर वह प्रतिशत में बदल जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:- अनुपात क्या है? अनुपात के प्रकार
माना 0.01a को प्रतिशत में बदलना हो, तो
प्रतिशत = 0.01a = a/100 × 100 = a%
उदाहरण:- 0.3 को प्रतिशत में बदलिए।
हल:- 0.3 = 0.3 × 100 = 30%
प्रतिशतता के प्रश्न उत्तर
1. प्रतिशत को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
प्रतिशत को इंग्लिश में Percent कहते हैं।
2. 80 का कितना प्रतिशत 80 है?
80 का 100% प्रतिशत 80 है।
3. 3/4 को प्रतिशत के रूप में लिखिए?
3/4 = 3/4×100% = 75%
4. 0.14 को प्रतिशत में बदलिए?
0.14 = 14/100 = 14/100×100% = 14%
5. 50% को भिन्न में बदलिए?
50% = 50/100 = 1/2
6. 30% को दशमलव में बदलिए?
30% = 30/100 = 0.30
7. 2, 7 का कितना प्रतिशत है?
सूत्र के अनुसार, प्रतिशत = 2/7×100 =200/7 = 28.57%
8. 3.5 को प्रतिशत में बदलिए?
3.5 = 35/10 = 3.5/10×100% = 35%
9. 600 का 30% ……….. होगा?
X = 600×30%
X = 600×30/100
X = 6×30
X = 180
10. 50 ग्राम, 900 ग्राम का कितना प्रतिशत है?
X% × 900 = 50
X/100 = 50/900
X = 50×100/900
X = 50/9
X = 4.55%
दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके अवश्य बताएं और यदि आपको कुछ पूंछना हो, तो कमेंट करके पूंछ सकते हो।
Read more:- भिन्न क्या है?
Recommended
-
वर्ग क्या है? (Square)
-
बहुलक (Bahulak) किसे कहते हैं?|बहुलक के प्रकार
-
वर्गमूल किसे कहते हैं? वर्गमूल निकालने की विधि (Vargmool)
-
त्रिभुज क्या है? त्रिभुज के प्रकार
-
वृत्तखंड किसे कहते हैं?
-
माध्यिका किसे कहते हैं?
-
भिन्न क्या है? भिन्न कितने प्रकार की होती हैं (Fraction)
-
त्रिकोणमिति किसे कहते हैं? | त्रिकोणमितीय अनुपात | पाइथागोरस प्रमेय
5 thoughts on “प्रतिशत किसे कहते हैं? प्रतिशत निकालने का सूत्र”