रिवेट के प्रकार
यहां पर इनका वर्णन दो प्रकार से किया है। रिवेट का वर्णन उसके शैंक के व्यास, लम्बाई और हैड के प्रकार से किया जाता है। लेकिन काउण्टर संक एक ऐसा रिवेट है, जिसके हैड को भी लम्बाई में जोड़ा जाता है।

इनका वर्णन निम्न प्रकार से है-
1.आकृति के आधार पर
यह अपनी आकृति के आधार पर निम्न प्रकार के होते हैं-
(i)ठोस रिवेट
इस प्रकार के रिवेटों की शैंक ठोस होती है इसलिए इन्हें ठोस रिवेट कहते हैं। और यह ठोस होने के कारण अन्य प्रकार के रिवेटों से ज्यादा मजबूत या सामर्थ्यवान होते हैं। इनका उपयोग सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- साइन बार क्या है? इसका सिद्धांत
(ii)खोखली रिवेट
इस प्रकार की रिवेटों की शैंक खोखली होती है। और यह ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं। और इनका उपयोग जूतों में तस्मों के लिए छेद बनाने और फाइल कवर आदि में किया जाता है।
(iii)द्विशाखित रिवेट
इस प्रकार के रिवेटों की शैंक को दो भागों में बांट दिया जाता है, इसलिए इन्हें द्विशाखित रिवेट कहते हैं। इनको उपयोग में लाने के दौरान अलग-अलग कर दिया जाता है। इनका उपयोग हल्के कामों जैसी:- हैण्ड बैग और अटैची आदि में किया जाता है।
2.हैड के आधार पर
यह हैड के आधार पर निम्न प्रकार के होते हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- स्ट्राइकिंग औजारों के बारे में
(i)शंकु हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 2D और ऊंचाई 0.75D होती है। इसका हैड शंकु के आकार का होता है। इसका उपयोग हल्के असेम्बली कामों में किया जाता है।
(ii)कप या स्नैप हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 1.6D और ऊंचाई 0.7D होती है। इसका हैड अर्द्ध गोल अाकार का होता है। यह सबसे अधिक उपयोग में आने वाला रिवेट है। इसका उपयोग संरचनात्मक कामों जैसे:- फैब्रीकेशन, पुल आदि में किया जाता है।
(iii)काउण्टर संक हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 2D और ऊंचाई 0.5D होती है। इसका हैड कई कोणों में आता है। यह स्टैण्डर्ड में 90° कोण का होता है। और यह पतली चादरों को जोड़ने के लिए 120° के उपयोग किए जाते हैं। इनका उपयोग फैब्रीकेशन के कार्यों में किया जाता है। और रिवेटिंग के समय इसकी टेल को काउण्टर संक हैड या स्नैप हैड आकृति में बनाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- वेल्डिंग के बारे में
(iv)फ्लैट हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 2D और ऊंचाई 0.25D होती है। इसका उपयोग पतली चादरों या प्लेटों को जोड़ने के लिए किया जाता है। यह नर्म धातु जैसे:- माइल्ड स्टील, एल्युमीनियम, पीतल आदि के बनाए जाते हैं।
(v)पैन हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 1.6D और ऊंचाई 0.7D होती है। इसका हैड अधिक मजबूत होता है। इसलिए इस उपयोग कन्स्ट्रक्शन के कामों जैसे:- बॉयलर, गार्डर इंजन आदि में किया जाता है। और रिवेटिंइ के समय इसकी टेल को कप या स्नैप हैड की आकृति में बनाया जाता है।
(vi)दीर्घ वृत्ताकार हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड का व्यास 1.6D और ऊंचाई 0.6D होती है। इसका हैड दीर्घवृत्ताकार या इलिप्सोइड आकृति का होता है। इसका उपयोग बॉयलर में किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- ड्रिल मशीन पर ऑपरेशन
(vii)मशरूम हैड रिवेट
इस रिवेट के हैड की ऊंचाई 0.5D होती है। इसका उपयोग उस समय करते हैं, जब हमें धातु सतह या चादर या प्लेट की सतह के ऊपर ज्यादा ऊंचाई तक हैड न रखना हो तब किया जाता है।
(viii)बाइफरकेटिड रिवेट हैड
इसका उपयोग बहुत ही हल्के कामों में किया जाता है। इसका उपयोग बाइफरकेटिड भाग टिन प्लेट, प्लास्टिक, लैदर आदि को जोड़ने के लिए किया जाता है।
More Information:- स्पेशल रिवेट के बारे में
My Website:- iticourse.com
3 thoughts on “रिवेट के प्रकार”