
प्रतिबल क्या है? प्रतिबल के प्रकार
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में प्रतिबल क्या है? प्रतिबल के प्रकार, इसका मात्रक व तीव्रता का वर्णन किया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
प्रतिबल क्या है? (What is stress?)
जब किसी वस्तु पर बाहरी बल लगाया जाता है, तो वस्तु के अंदर एक प्रतिरोध उत्पन्न होता है, जो उस बाहरी बल का विरोध करता है, जिसे प्रतिबल (Stress) कहते हैं। इसको अंग्रेजी के अक्षर ‘P’ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

प्रतिबल का मात्रक
इसका मात्रक किग्रा/सेमी² या किग्रा/मिमी² या टन/सेमी² होता है।
More Information:- प्रत्यास्थता क्या है?
प्रतिबल के प्रकार (Types of Stress)
प्रतिबल को किसी वस्तु पर लगने वाले बल के आधार पर को दो भागों में बांटा गया है, जो कि निम्न प्रकार से है-
महत्वपूर्ण लिंक: चालक क्या हैं?
1.अभिलम्ब प्रतिबल
जब किसी वस्तु पर आरोपित बल वस्तु की पृष्ठ के लम्बवत कार्यरत रहता है, तो उस कार्यरत प्रतिबल को अभिलम्ब प्रतिबल कहते हैं।
2.अपरूपण प्रतिबल
जब किसी वस्तु पर विरुपक बल वस्तु की सतह के समान्तर या स्पर्श रेखा पर कार्यरत हो जिससे उस वस्तु के आकार में परिवर्तन आ जाता है, इस स्थिति में वस्तु के आकार में परिवर्तन का विरोध करने वाले एकांक क्षेत्रफल में कार्यरत आंतरिक प्रतिक्रिया बल को अपरूपण प्रतिबल कहते हैं।
प्रतिबल तीव्रता (Intensity of Stress)
किसी छड़ पर लगे बाहरी बल को उसके परिच्छेद के क्षेत्रफल से भाग देने पर प्रतिबल तीव्रता (Intensity of Stress) प्राप्त होती है।
माना किसी छड़ पर लगने वाला बल = F
परिच्छेद का क्षेत्रफल = A
प्रतिबल तीव्रता या प्रतिबल (P) = F/A
महत्वपूर्ण लिंक: रॉट आयरन क्या है? इसके उपयोग
दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-