प्रत्यास्थता क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में प्रत्यास्थता क्या है? व प्रत्यास्थता सीमा क्या है? इत्यादि के बारे में बताया है। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
प्रत्यास्थता क्या है? (What is Elasticity)
किसी वस्तु पर, जब बाहरी बल लगाया जाता है, तब उसके आकार में परिवर्तन होता है, लेकिन जब बल हटा दिया जाता है, तब वह वस्तु अपना पुरानी स्थिति में आ जाती है, तो वस्तु या पदार्थ के इस गुण को प्रत्यास्थता (Elasticity) कहते हैं।

उदाहरण:- दोस्तों, आपने देखा होगा, कि जब रबर की गेंद या रबर की अन्य वस्तु को जब हम अपने हाथों से दबाते हैं, तब वह एक निश्चित स्थिति या हमारे द्वारा दबाने तक दब जाता है। और जब हाथों को हटा लेते हैं, तब गेंद अपनी पुरानी स्थिति अर्थात् गोल आकार में आ जाती है।
More Information:- प्रत्यावर्ती धारा क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:- जिंक किसे कहते हैं?
प्रत्यास्थता सीमा क्या है? (What is Elasticity limit?)
किसी वस्तु पर क्रियाशील वह अधिकतम बल, जिसके लिए वस्तु का पदार्थ पूर्ण प्रत्यास्थ बना रहता है, पदार्थ की प्रत्यास्थता सीमा (Elasticity limit) कहलाती है।
जब वस्तु की प्रत्यास्थता सीमा से अधिक बल लगा दिया जाए, तो वह वस्तु अपना प्रत्यास्थता का गुण खो देगी। जिससे वस्तु उसी आकार में रहेगी, अपने पुराने आकार में नहीं आ पाएगी।
उदाहरण:- दोस्तों, आपने स्प्रिंग देखा होगा, स्प्रिंग में प्रत्यास्थता का गुण पाया जाता है। स्प्रिंग को यदि प्रत्यास्थता सीमा से अधिक खींच दिया जाए, तो यह एक तार का आकार ग्रहण कर लेगा। लेकिन यह वापस अपने आकार में नहीं आ पाएगा। क्योंकि इसमें प्रत्यास्थता सीमा से अधिक खींचने से प्रत्यास्थता का गुण खो देता है।
यदि स्प्रिंग को प्रत्यास्थता सीमा से कम तक खींचा जाए, तो इसको छोड़ने पर यह अपनी पुरानी स्थिति में आ जाएगा।
दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करें और अपने दोस्तों को शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें:- चतुर्भुज किसे कहते हैं?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
4 thoughts on “प्रत्यास्थता क्या है?”