शॉफ्ट हैमर क्या है?
Soft hammer kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में शॉफ्ट हैमर क्या है?इसके उपयोग व प्रकार के बारे में बताया है।
शॉफ्ट हैमर क्या है?
“वह हैमर, जिसके उपयोग से जॉब पर निशान नहीं बनते हैं, उसे शॉफ्ट हैमर (Soft Hammer) कहते हैं।”
मैटीरियल
यह हैमर ताँबा, लकड़ी, प्लास्टिक, कठोर रबड़ या कच्चा चमड़ा, नाइलॉन आदि से बनाए जाते हैं।
शॉफ्ट हैमर के प्रकार
यह निम्न प्रकार हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- टेपर गेज के बारे में
1.प्लास्टिक हथौड़ा
इस प्रकार के हथौड़े की बॉडी लोहे की बनी होती हैं, यह डबल फेस हैमर के समान होता है। इनमें केवल दोनों फेसों पर प्लास्टिक या रबड़ के पैड लगा दिए जाते हैं। इनमें लगे पैड के कारण ही चोट मारने से जॉब पर निशान नहीं पड़ते हैं।
2.मैलेट
“इस प्रकार के हथौड़े लकड़ी (wood) के बने होते हैं, इसलिए इन्हें मैलेट (Mallet) कहते हैं।”
इस प्रकार के हथौड़ों का उपयोग शीट मेंटल शॉप में किया जाता है, अर्थात् टिन के बक्से, संदूक, अलमारी बनाने वाली शॉपों में ठोंकने-पीटने के लिए किया जाता है।
यह हथौड़े इमली, कीकर, टीक, शीशम आदि व अन्य कठोर से बनाए जाते हैं।
3.कच्चे चमड़े का हथौड़ा
इस प्रकार के हथौड़े की बॉडी स्टील की बनी होती है, यह भी डबल फेस हैमर के समान होता है, इसमें दोनों फेसों पर कच्चे चमड़े के पैड लगे होते हैं। इसके उपयोग से भी जॉब पर निशान नहीं बनते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- ड्रिल में उपस्थित कोण
4.नाइलॉन हथौड़ा
दोस्तों, सबसे पहले आप यह समझो। कि नाइलॉन क्या होता है। यह एक पेट्रोलियम पदार्थ होता है। जो कि बहुत ही चिम्मड़ (Tough) होता है। इसमें चिम्मड़ गुण होने के कारण धक्का सहन करने की क्षमता अधिक होती है।
इस प्रकार के हथौड़े की बॉडी लोहे की बनी होती है, यह डबल फेस हैमर के समान होता है, इसके भी दोनों सिरों पर नाइलॉन के पैड लगाए जाते हैं। इसके उपयोग से भी जॉब को कोई नुकसान नहीं होता है। इसका उपयोग टूल रूम, एरोनॉटिक शॉप में किया जाता है।
5.लैड हैमर
यह हथौड़ा पूरा सीसे का बना होता है, इसमें कोई भी पैड का सैस्टम नहीं होता है। इसका उपयोग सिर्फ असेम्बली में किया जाता है।
दोस्तों, यदि आपको शॉफ्ट हैमर क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।
इन्हें भी पढ़ें:- "V-Block" questions and answers
More Information:- इनसाइड कैलिपर क्या है?
My Website:- iticourse.com
इन्हें भी पढ़ें:- ड्रिल के प्रकार
3 thoughts on “शॉफ्ट हैमर क्या है?”