आउटसाइड कैलिपर क्या है?
Outside Calliper kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में आउटसाइड कैलिपर क्या है? व इसके प्रकार के बारे में बताया है।
आउटसाइड कैलिपर क्या है?
“वह कैलिपर, जिसका उपयोग जॉब की बाहरी माप लेने के लिए किया जाता है, उसे आउटसाइड कैलिपर (Outside Calliper) कहते हैं।”
यह भी एक अप्रत्यक्ष मापी टूल है, इसके द्वारा जॉब को माप लेने के बाद स्टील रूल से चैक करते हैं, कि जॉब कितने साइज का है।
मैटीरियल
यह भी हाईकार्बन स्टील या माइल्ड स्टील के बनाए जाते हैं।
साइज
इसका भी साइज रिवेट के सेंटर से प्वॉइण्ट तक की दूरी से दर्शाया जाता है। यह बाजार में 100, 150, 200 व 300 मिमी में मिलते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- स्क्रू चूड़ी के बारे में
आउटसाइड कैलिपर के प्रकार
यह दो प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं-
1.साधारण आउटसाइड कैलिपर
इस प्रकार के कैलिपर दो पत्तियों को अंदर मोड़कर बनाए जाते हैं। इसमें भी दो टाँगें होती हैं। इसके एक सिरे पर रिवेट द्वारा जोड़ बनाया जाता है। इसके नीचे वाले भाग को गोलाई में अंदर की ओर मोड़ दिया जाता है। इसके ऊपर वाला भाग चौड़ा व नीचे का भाग नुकीला होता है।
2.स्प्रिंग आउटसाइड कैलिपर
इस प्रकार के कैलिपर थोड़ा-सा साधारण कैलिपर के समान होता है। इसमें अंतर इतना होता है, कि इसके ऊपर वाले सिरे अर्थात् रिवेट के पास रिंग स्प्रिंग को खाँचा देकर लगाया जाता है। और इन दोनों टाँगों के बीच में एक लीवर डालकर एडजस्ट स्क्रू लगा दिया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- शॉफ्ट हैमर क्या है?

इस स्क्रू के द्वारा ही कैलिपर की दोनों टांगों को आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जाता है। इसका नीचे वाला भाग, गोलाई में अंदर की ओर मुड़ा होता है। और इसका प्वॉइण्ट नुकीला होता है।
दोस्तों, यदि आपको आउटसाइड कैलिपर क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।
More Information:- शॉफ्ट हैमर क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:- विद्युत की परिभाषा (what electricity in Hindi )
My Website:- iticourse.com
4 thoughts on “आउटसाइड कैलिपर क्या है?”