यह एक भारी सामानों को उठाने की युक्ति होती है, इसके द्वारा भारी सामानों को उठाते हैं। यह पाँच प्रकार के होते हैं। Chain hoist kya hai in hindi
चेन हॉएस्ट क्या है?
वर्कशॉप में भारी भारों या मशीनों को उठाने के लिए चेन हॉएस्ट का उपयोग किया जाता है।
इनका उपयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाता है, इनको हाथ व बिजली दो प्रकार से चलाया जाता है। और इनमें एक पोर्टेबल सैस्टम भी दिया होता है। जिसके कारण भारों को आसानी से उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता है।
चेन हॉएस्ट के प्रकार
यह मुख्यत: पाँच प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
1.वायर रोप हॉएस्ट
इस प्रकार के हॉएस्ट का उपयोग हल्के भारों को उठाने के लिए किया जाता है। और इस प्रकार के हॉएस्ट में मनीला रोप का उपयोग किया जाता है।
2.स्क्रू गियर्ड चेन हॉएस्ट
इस प्रकार के हॉएस्ट में भार उठाने के लिए वर्म और वर्म व्हील का सैस्टम दिया गया होता है। और इसमें दो चेन लगी होती हैं। जिसमें से एक चेन गोल रिंग की तरह बिना सिरे वाली होती है। और दूसरी चेन में एक सिरे पर हुक लगा होता है। इस हुक में भार को फंसाया जाता है। और फिर बिना सिरे वाली चेन को खींचा जाता है। जिससे भार धीरे धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठता है।
3.रैचेट ऑपरेटेड चेन हॉएस्ट
इस प्रकार के चेन हॉएस्ट का उपयोग कम ऊंचाई तक भार उठाने के लिए किया जाता है। इसमें भार उठाने के लिए लीवर से ऑपरेटिड रैचेट का उपयोग किया जाता है। इसका दूसरा नाम पुल लिफ्ट है।
4.डिफरैन्शियल चेन हॉएस्ट
इस प्रकार के चेन हॉएस्ट का उपयोग बड़े कारखानों, वर्कशॉप और साधारण कामों में किया जाता है। इस हॉएस्ट में दो पुली लगी होती हैं, जिनमें से एक पुली बड़ी व एक छोटी होती है। बड़ी पुली ऊपर लगी होती है, तथा छोटी पुली नीचे लगी होती है। इन दोनों पुलियों में एक बिना सिरे वाली चेन लगी होती है।
इसके नीचे वाले ब्लॉक में एक शीव लगी होती है। और ऊपर वाले ब्लॉक में दो शीव लगी होती हैं। इन दोनों शीवों में एक या दो पॉकेट का अंतर होता है। अर्थात् एक शीव में दूसरी शीव की अपेक्षा एक या दो पॉकेट कम होते हैं।
5.स्पर गियर्ड चेन हॉएस्ट
इस प्रकार के चेन हॉएस्ट का उपयोग अधिक भारों को उठाने के लिए किया जाता है। इसमें भी दो चेन लगी होती हैं। जिनमें से एक चेन बिना सिरे वाली होती है। और दूसरी चेन लोड चेन के नाम से जानी जाती है। इसी के एक सिरे पर हुक लगा होता है, इसी हुक में भार को फंसाया जाता है।
दोस्तों, यदि आपको चेन हॉएस्ट क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।
More Information:- टेम्परिंग क्या है?
Nice sir