व्हाइट मेटल क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में व्हाइट मेटल क्या है? व्हाइट मेटल कितने प्रकार का होता है? इत्यादि के बारे में वर्णन किया है। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
व्हाइट मेटल क्या है? (What is White Metal?)
यह एक धातु है, जो कि एक निश्चित अनुपात में टिन, सीसा, एण्टीमनी व कॉपर को मिलाकर बनाया जाता है। यह प्रत्येक स्थान पर अलग-अलग प्रकार का उपयोग किया जाता है। इसके प्रकारों के बारे में नीचे वर्णन किया है।

व्हाइट मेटल के प्रकार (Types of White Metal)
यह निम्न प्रकार से हैं-
1.लैड बेस व्हाइट मेटल (Lead Base White Metal)
इस प्रकार की धातु का उपयोग मीडियम स्पीड से चलने वाले पार्टों के लिए किया जाता है। इसमें पार्ट के बेस को लैड या सीसे का बनाया जाता है। लैड बेस व्हाइट मेटल बनाने में 30 से 80% लैड, 10 से 40% एण्टीमनी, 10 से 50% टिन व शेष तांबा होता है।
इन्हें भी पढ़ें:- चांदी क्या है? चांदी के गुण व उपयोग
More Information:- टिम्बर क्या है?
2.टिन बेस व्हाइट मेटल (Tin Base White Metal)
इस प्रकार की धातु के बने पार्टों या पुर्जों का उपयोग उच्च स्पीड से चलने वाले स्थानों पर किया जाता है। इसको बनाने में 3 से 10% तांबा, 8 से 12% एण्टीमनी व 80 से 90% टिन का उपयोग किया जाता है। इस धातु के बने अस्तर को कठोर धातु के ब्रुश में लगाया जाता है, जिससे शाफ्ट का वह भाग जो ब्रुश में घूमता है, जल्दी खराब नहीं होता है।
3.कैडमियम बेस व्हाइट मेटल (Cadmium Base White Metal)
इस प्रकार की धातु का उपयोग कार इंजन के बियरिंग बनाने में किया जाता है, क्योंकि इसमें तापमान सहन करने की क्षमता अधिक होती है। इसको बनाने में 90% कैडमियम तथा शेष प्रतिशत तांबा व चांदी की होती है।
इन्हें भी पढ़ें:- ऊर्जा क्या है? ऊर्जा के प्रकार (Energy)
दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों को भी शेयर करें। ऐसी और जानकारी पाने के लिए मेरी टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- गैल्वेनाइजिंग क्या है?
Seardizing anodizing ke bare m topic likho