Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Fitter course
  4. /
  5. Fitter science
  6. /
  7. जिंक किसे कहते हैं?
जिंक किसे कहते हैं? और इसके उपयोग

जिंक किसे कहते हैं?

What is zinc in hindi:- welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में जिंक (Zinc) किसे कहते हैं? इसके अयस्क (ore) कौन से हैं। और इसके गुण व उपयोग की भी जानकारी दी है।

जिंक किसे कहते हैं?

यह नीलापन लिए हुए सफेद रंग की ठोस व भारी धातु होती है। और इसमें कठोरता(hardness), भंगुरता(brittleness), ऑक्सीकरणरोधी और तन्यता के गुण पाए जाते हैं। यह प्रकृति में ज्यादातर संयुक्त अवस्था में पाया जाता है।

What is zinc

जिंक का अयस्क

इसके मुख्य अयस्क(ore), इनके रासायनिक सूत्र और जिंक की प्रतिशत (percentage of zinc) मात्रा निम्नलिखित हैं। यह निम्न प्रकार से हैं-

(i)जिंकाइट

इसका रासायनिक सूत्र- ZnO होता है, और इसमें जिंक की मात्रा 80% होती है।

(ii)जिंक ब्लैंड

इसका रासायनिक सूत्र- ZnS होता है, और इसमें जिंक की मात्रा 67% होती है।

(iii)फ्रेंकिनाइट

इसका रासायनिक सूत्र- ZnO.Fe2O3 होता है, इसमें जिंक की मात्रा 6.18% होती है।

(iv)कैलेमाइन

इसका रासायनिक सूत्र- ZnCO3 होता है, और इसमें जिंक की मात्रा 54% होती है।

जिंक के गुण

  1. इसका गलनांक 420°C होता है।
  2. इसका क्वथनांक 937°C होता है।
  3. इसका आपेक्षिक घनत्व 6.86 होता है।
  4. यह नीलापन लिए हुए सफेद रंग (white colour) की धातु होती है।
  5. यह ऊष्मा और विद्युत (heat and electric) का अच्छा सुचालक होता है।
  6. यह साधारण तापमान पर भंगुर होता है। लेकिन इसको 100°C-150°C पर गर्म करने पर तन्य और मैलिएबल हो जाता है। जिससे इसी तापमान पर इसको तार का रूप और शीट के रूप में भी रोल कर सकते हैं।
  7. इसके बाद इसको 200°C पर गर्म करने पर यह इतना भंगुर हो जाता है। कि इसका पाउडर भी बन सकता है।
  8. इसकी प्रतिरोधक क्षमता 5.5 माइक्रो-ओम सेमी होती है।
  9. इस पर शुष्क हवा (dry air) का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन नमी हुई हवा या वायु से इसकी सतह पर ऑक्साइड की सफेद पर्त जम जाती है।

जिंक धातु के उपयोग

  1. इसका उपयोग डाइयों की ढलाई (die-casting) में किया जाता है।
  2. इसका मुख्य उपयोग स्टील का जस्तीकरण (galvanising) के लिए किया जाता है।
  3. इसका उपयोग विद्युतीय सेल (electric cell) बनाने में भी किया जाता है।
  4. इसको 100°C से 150°C तक गर्म करके तार बनाए जा सकते हैं।
  5. जिंक के यौगिक जैसे- जिंक ऑक्साइड (zinc oxide) का उपयोग पेन्ट बनाने, रबर और दवाइयाँ बनाने में होता है।
  6. मिश्र धातुएँ जैसे- पीतल(brass), डेल्टा धातु, जर्मन-सिल्वर आदि बनाने में उपयोग किया जाता है।

More Information:- तांबा क्या है? और इसके उपयोग

My website:- iticourse.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *