
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर क्या है?
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर क्या है?
“वह मापन टूल, जिसके द्वारा किसी कोण को अधिक परिशुद्धता (1°/12 भाग या 5मिनट)में मापा जाता है, वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर (vernier bevel protractor) कहलाता है”।
कॉम्बीनेशन सैट के प्रोट्रैक्टर हैड के द्वारा हम किसी कोण को कम-से-कम 1°की परिशुद्धता (accuracy) में माप सकते हैं। लेकिन इसके द्वारा हम किसी कोण को एक डिग्री के बारहवें भाग की परिशुद्धता (accuracy) में माप सकते हैं।
मुख्य भाग
इसके मुख्य भाग निम्न प्रकार हैं-

(1.)मेन स्केल
यह वह भाग होता है, जिसमें डायल के 360° को बराबर भागों में विभाजित (devide) किया जाता है, जिसका प्रत्येक भाग 1° का होता है।
(2.)वर्नियर स्केल
इस स्केल को स्विवेवल प्लेट पर दो पेंचों द्वारा कसा जाता है। इस स्केल के बीच में शून्य रेखा (zero line) होती है। शून्य रेखा के दोनों ओर 12-12 रेखाएँ (भाग) खींची होती हैं। ये 12 भाग मेन स्केल (main scale) के 23 भाग के बराबर होते हैं।
(3.) ब्लेड
इसको क्लैम्पिंग लीवर (clamping lever) की सहायता से डायल के साथ स्थिर किया जाता है। और यह हाई कार्बन स्टील (high carbon steel) या एलॉय स्टील का बना होता है। इसके (ब्लेड) किनारे 45° व 60° पर बने होते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक: वाइस क्या है? वाइस के प्रकार
(4.)डिस्क
यह इसका मुख्य भाग होता है। इसके किनारे पर अंश (part) बने होते हैं।
(5.)डायल
यह गोलाकार (round shape) होती है व इसकी परिधि पर 0° से 360° तक निशान बने होते हैं इसे चार बराबर भागों (parts) में बाँटा गया होता है।
(6.)स्टॉक
यह बनावट में आयताकार (rectangular) होता है। यह कोण मापने वाली प्रक्रिया में जॉब को स्पर्श करने वाली सतह होती है। और इसके (स्टॉक) के बीच में झिर्री (groove) कटी होती है।
(7.)लॉकिंग स्क्रू
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर में दो लॉकिंग स्क्रू (locking screw) लगे होते हैं। जिसमें से एक लॉकिंग स्क्रू डायल को डिस्क से लॉक करता है, तथा स्क्रू ब्लेड (screw blade) को लॉक करता है।
महत्वपूर्ण लिंक: सुरक्षा क्या है? सुरक्षा के नियम
More Information:- पावर सॉ के प्रकार के बारे में
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर के उपयोग
इसका उपयोग कोण मापन के अतिरिक्त मशीन की वर्क-टेबल पर वर्क होल्डिंग डिवाइस (work holding device) के रूप में भी किया जाता है। इसके द्वारा अधिककोण व न्यूनकोण दोनों प्रकार के कोणों (two types angles) को मापा जा सकता है।
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर पर अंशांकन
इसके डायल स्केल की परिधि पर 1° से 360° तक के निशान बने होते हैं। स्टॉक (stock) के सामने वाली रेखा को 90° मान लेते हैं। इस प्रकार 360° को चार बराबर भागों में बाँटा जाता है।
इसमें हर 10वीं रेखा को 0°, 10°, 20°, 30°, 40°…… से मार्क किया जाता है।
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर की डिस्क (disc) पर 23 मेन डिवीजन वर्नियर के 12 बराबर भागों में विभाजित (decided) रहते हैं।
वर्नियर पैमाने का एक भाग = 23°/12 = 1° 55°
वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का अल्पतमाँक
इस प्रकार,वर्नियर स्केल (vernier scale) के 12 भागों का मान= 23°
वर्नियर स्केल के एक भाग का मान= 23°/12
क्योंकि यह मेन स्केल के लगभग 2 भागों के बराबर है, अतः मेन स्केल (main scale) के एक भाग का मान= 2°
अलपतमाँक= मेन स्केल के एक भाग का मान – वर्नियर स्केल के एक भाग का मान
अलपतमाँक = 2° – 23°/12 = 1°/12
अल्पतमाँक = 5 मिनट
इसलिए वर्नियर स्केल पर 0 – 12 के स्थान पर 0 – 60 मिनट की मार्किंग की गई होती है, जिससे वर्नियर की माप सीधे मिनटों (minutes) में मिल जाती है।
सबसे पहले वर्नियर स्केल पर बने शून्य से, मेन स्केल पर बने शून्य से आगे के डिग्री के पूरे निशानों को नोट कर लो।
यह मेन स्केल की माप होगी । इसके बाद इसी सीध में यह देखो कि वर्नियर (vernier) का कौन-सा भाग मेन स्केल के किसी भी भाग से मिलता है। और जिस क्रम संख्या की लाइन मिलती हो उसे 5 से गुणा करें, इससे वर्नियर स्केल (Vernier scale) का मान मिनट में निकाल सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक: स्क्रैपर के बारे में
उदाहरण:- अगर किसी वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर (Vernier bevel protractor) में मेन स्केल पर 15° पूरे पढ़ने के पश्चात् वर्नियर स्केल ( vernier scale) की छठी लाइन मेन स्केल के किसी भी लाइन से मिलती है, तो उसकी सम्पूर्ण माप क्या होगी?
हल:- मेन स्केल की माप = 15°
वर्नियर स्केल की अल्पतमाँक = 5 मिनट
वर्नियर के 6 भागों का मान = 6 × 5 = 30 मिनट
कुल माप = 15°30′
More Information:- पावर सॉ के प्रकार के बारे में
My Website:- iticourse.com
महत्वपूर्ण लिंक: 5 'S' संकल्पना क्या है? और इसके स्तम्भ