Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Machinist
  4. /
  5. स्मॉल होल गेज क्या है?
स्मॉल होल गेज क्या है?

स्मॉल होल गेज क्या है?

यह एक मापक टूल होता है। यह चार सैटों में मिलता है। इसके भाग प्लंजर, गोली, थिम्बल, ट्यूब व हैण्डिल आदि होते हैं। (Small hole gauge kya hai in hindi)

स्मॉल होल गेज क्या है?

“वह गेज, जिसका उपयोग होल का व्यास चैक करने के लिए किया जाता है, उसे स्मॉल होल गेज कहते हैं।”

इस गेज के द्वारा सिर्फ 3.2 मिमी से 12.7 मिमी तक के होल का व्यास चैक किया जाता है। यह गेज चार सैट में मिलते हैं। और यह एक मापक टूल है, लेकिन फिर भी इस गेज के द्वारा होल का व्यास चैक करने के बाद, माइक्रोमीटर से इस गेज की रीडिंग ली जाती है। तब मालूम होता है, कि होल का व्यास कितना है।

स्मॉल होल गेज के मुख्य भाग

इसके मुख्य भाग निम्न प्रकार से हैं-

स्मॉल होल गेज क्या है?

1.हैण्डिल

यह गेज का सबसे ऊपर वाला भाग होता है। इसमें नर्लिंग की गई होती हैं। इसी को घुमाकर होल का व्यास चैक किया जाता है।

2.थिम्बल

यह हैण्डिल के नीचे वाला भाग होता है। इसमें भी नर्लिंग की गई होती हैं। और इसमें एक स्प्रिंग लगी होती है, जो कि थिम्बल के द्वारा कसी रहती है।

3.ट्यूब

इस गेज में ट्यूब भी होती है, इसके एक सिरे पर दोनों ओर होल होता है। और इन होल में ही एक गोली होती है।

4.प्लंजर

इस भाग का आकार टेपर में होता है, जो कि ट्यूब के बीच में फिट रहता है।

5.गोली

यह गेज का सबसे नीचे वाला भाग होता है, इसका संपर्क ट्यूब व प्लंजर से रहता है। और जब हैण्डिल को क्लॉकवाइज घुमाया जाता है, तो यह गोली बाहर आकार होल का साइज चैक करती है।

स्मॉल होल गेज के सैट की लिस्ट

इसके चारों सैट के बारे में निम्न प्रकार से है-

सैट नंरेंज (मिमी में)
13 से 5
25 से 7.5
37.5 से 10
410 से 12.7

दोस्तों, यदि आपको स्मॉल होल गेज क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- फिटर क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *