No ratings yet.
custom print service

प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेत की पहचान

प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेत की पहचान

दोस्तों, आज की पोस्ट में आपको प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेतों की पहचान के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेतों की पहचान

किसी भी कंपनी या वर्कशॉप में काम करने जाने से पहले सुरक्षा संकेतों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए इसकी जानकारी होने से दुर्घटना की संभावना कम बनी रहती है। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

1.उद्देश्य (Object)

सुरक्षा संकेतों की पहचान करना।

2.परिचय (Introduction)

सुरक्षा संकेत मूलतः किसी खतरे, चेतावनी व सावधानी को व्यक्त कर देने में सक्षम वे आकृतियां हैं जो संकेत के माध्यम से व्यापक संदेश भी देती हैं। इनका उपयोग संवेदनशील स्थानों पर अनिवार्यता के साथ किया जाता है।

3.आवश्यक उपकरण

अनिवार्य एवं चेतावनी चिन्हों के चार्ट तथ वैयक्तिक सुरक्षा संकेतों का चार्ट।

4.सुरक्षा सावधानियां (Safety Precautions)

  1. संकेतों की श्रेणी भिन्नता से भली प्रकार अवगत हो लें।
  2. सुरक्षा संकेतों की श्रेणियों से सर्वप्रथम अवगत हो लें।
  3. श्रेणी ही के साथ इससे संबंधित वर्ग का ज्ञान भी अर्जित करें।
  4. यह भी ध्यान में रखें कि सुरक्षा संकेतों के अनुरूप ही संबंधित परिवेश भी हो।
  5. सभी श्रेणियों के लिए निश्चित आकृतिक संरचना तथा कलर कोड से भी अवगत हो लें।

5.कार्यविधि (Working Method)

किसी भी संकेत की पहचान करने के लिए सर्वप्रथम उसका निम्नानुसार निरीक्षण कर श्रेणी-भेद करते हैं।

(i)अनिवार्यता श्रेणी के संकेत

इन संकेतों के द्वारा कारीगरों को सुरक्षात्मक निर्देश दिए जाते हैं और कारीगर इन संकेतों को सहज ही समझ लेते हैं।

Mandatory Symbols
Mandatory Symbols

यह संकेत नीली पृष्ठभूमि (blue background) पर सफेद संकेतों द्वारा वृत्त (Circle) के आकार में बने होते हैं।

(ii)निषेधात्मक श्रेणी के संकेत

वृत्त के आकार के यह संकेत लाल रंग के बॉर्डर तथा क्रॉस बैक-ग्राउण्ड पर काली आकृति द्वारा बनाए जाते हैं।

Prohibition Symbols
Prohibition Symbols

इनके द्वारा विशेष प्रकार के कार्य करने को मना किया जाता है।

(iii)चेतावनी श्रेणी के संकेत

यह संकेत त्रिभुजाकार के पीली पृष्ठभूमि पर काले चित्र बनाकर प्रदर्शित किए जाते हैं।

warning Symbols
Warning Symbols

इन संकेतों के माध्यम से चेतावनी दी जाती है।

(iv)सुरक्षात्मक श्रेणी के संकेत

यह संकेत वर्गाकार होते हैं। इनको हरी पृष्ठिभूमि पर सफेद रंग की आकृति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इनके द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचनाएं दी जाती हैं।

Information Symbols
Information Symbol
  • श्रेणीभेद उपरांत संकेत की श्रेणी को सुनिश्चित कर लेते हैं।
  • मानक आकृतिक संरचना तथा कलर कोड से भिन्नता होने की दशा में उसको ध्यान में रख लेते हैं।

6.परिणाम (Result)

सुरक्षा संकेतों की पहचान के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप उनकी पहचान की गई।

दोस्तों, यदि आपको प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेतों की पहचान पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और हमसे जुड़ने के लिए टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें।

More Information:- प्रैक्टिकल: प्रशिक्षण संस्थान के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण

4 thoughts on “प्रैक्टिकल:सुरक्षा संकेत की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *