Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Fitter course
  4. /
  5. साइन बार क्या है? इसका सिद्धांत

साइन बार क्या है? इसका सिद्धांत

साइन बार एक कोण मापक औजार है, जिसकी बनावट बहुत ही साधारण होती है। इसकी आकृति आयताकार होती है। यह त्रिकोणमिति के सिद्धांत पर वर्क करता है। (Sine bar kya hai in hindi)

साइन बार क्या है?

यह एक आयताकार ब्लॉक होता है। इसके दोनों सिरों पर रोलर फिट रहते हैं, इसकी साइडों में तीन से पांच होल होते हैं। यह होल, साइन बार में जॉब को क्लैम्प करने के उद्देश्य से किए जाते हैं।

साइन बार क्या है? इसका सिद्धांत

साइन बार का उपयोग किसी जॉब का टेपर जानने के लिए किया जाता है। किसी जॉब का टेपर‌ निकालते समय साइन बार के साथ डायल टेस्ट इण्डीकेटर और स्लिप गेज को उपयोग में लाया जाता है।

साइन बार किसका बना होता है

साइन बार स्टेबलाइज्ड क्रोमियम स्टील का बना होता है। और इसकी पूरी सर्फेस हार्डनिंग, ग्राइण्डिंग व लैपिंग की हुई होती है।

साइन बार का साइज

इसका साइज दो रोलरों के केंद्र के बीच की दूरी द्वारा दिया जाता है। यह मीट्रिक पद्धति में 10 सेमी, 20 सेमी या 30 सेमी में मिलते हैं। और ब्रिटिश पद्धति में 5 इंच, 10 इंच या 20 इंच में मिलते हैं।

साइन बार की एक्युरेसी

ब्रिटिश पद्धति में ‘A’ साइन बार की एक्युरेसी 0.0001 इंच व ‘B’ साइन बार की एक्युरेसी 0.0002 इंच होती है।
साइन बार 15° से 45° तक के कोणों को एक्युरेसी में जाँच सकता है, लेकिन 15° से कम व 45° से अधिक कोणों को एक्युरेसी में नहीं जांच पाएगा।

साइन बार किस सिद्धांत पर कार्य करता है

यह त्रिकोमिति के सिद्धांत पर वर्क करता है। इसके द्वारा किसी जॉब का टेपर ज्ञात करते समय त्रिकोणमिति के सूत्र से लम्ब के स्थान पर स्लिप गेज की ऊंचाई, कर्ण के स्थान पर साइन बार का साइज का अनुपात होता है।

सूत्र- Sin A = लम्ब/कर्ण

साइन बार द्वारा माप लेने की विधि

दोस्तों, सबसे पहले साइन बार को सर्फेस प्लेट पर रखा जाता है। इसके बाद टेपर जॉब को साइन बार के ऊपर उस साइड रखा जाता है, जिस साइड का कोण निकालना होता है। टेपर जॉब को सर्फेस प्लेट के समांतर लाने के लिए साइन बार के निश्चित रोलर के नीचे स्लिप गेज को रखा जाता है। और जॉब की समांतरता जांचने के लिए डायल टेस्ट इण्डीकेटर को उपयोग में लाया जाता है। डायल टेस्ट इण्डीकेटर को भी सर्फेस प्लेट पर रखा जाता है। और जब टेपर जॉब की ऊपरी सतह सर्फेस प्लेट के सापेक्ष समांतर हो जाती है, तब साइन बार के नीचे लगी स्लिप गेजों को जोड़ लिया जाता है। इसके बाद सूत्र के अनुसार कुल स्लिप गेज को साइन बार के साइज से भाग दिया जाता है। जिससे जॉब का टेपर कोण में मिल जाता है।

दोस्तों, यदि आपको साइन बार क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- फिक्स्चर के प्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *