Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Fitter course
  4. /
  5. Fitter science
  6. /
  7. सीसा क्या है?
सीसा क्या है? सीसा के गुण व उपयोग

सीसा क्या है?

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में सीसा क्या है? इसके गुण व उपयोग क्या हैं? इत्यादि के बारे में बताया है। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

सीसा क्या है?

यह अत्यधिक नर्म धातु होती है, इसमें पारदर्शी होती है, इसे नाखून या चाकू से छीला जा सकता है। इसके तीन अयस्क होते हैं, जिससे यह बनाया जाता है। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

  • लैड – सल्फेट
  • लैड – सल्फाइड
  • लैड – कार्बोनेट
Lead
Lead kya hai

सीसा के अयस्क कहां से प्राप्त होते हैं?

इसके अयस्क भारत में ही प्राप्त होते हैं, इसके अयस्क बिहार तथा उदयपुर (राजस्थान) के पास जावार खानों में जिंक अयस्क के साथ मिलते हैं। सीसे का उत्पादन धनबाद के पास तुन्दु नामक स्थान पर किया जाता है।

More Information:- ऊष्मा संचरण क्या है?

सीसे में पाए जाने वाले गुण

इसके गुण निम्न प्रकार से हैं-

  1. सीसे का रंग नीला होता है।
  2. सीसा का आपेक्षिक घनत्व 11.36 होता है।
  3. इसका क्वथनांक 1150°C होता है।
  4. इसका गलनांक 320°C होता है।
  5. इसमें डक्टिलिटी का गुण पाया जाता है, जिसके कारण इसको तार के रूप में परिवर्तित जा सकता है।
  6. इसमें मैलिएबिलिटी का गुण पाया जाता है, जिसके कारण इसको चददरों के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
  7. यह जंगरोधी धातु है, इस पर वायुमंडल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सीसा का उपयोग

इसके उपयोग निम्न प्रकार से हैं-

  1. सीसे का उपयोग बन्दूक की गोलियां बनाने में किया जाता है।
  2. छापे के टाइप में
  3. इसका उपयोग कैमेस्ट्री लैब ( रसायन विज्ञान प्रयोगशाला) में अम्ल रखने के बर्तन बनाने में किया जाता है।
  4. सोल्डरिंग अलॉय में
  5. सेनिटरी फिटिंग्स में
  6. सीसा का उपयोग सीसा के यौगिक जैसे- लाल-सीसा, सफेद-सीसा आदि को बनाने में किया जाता है।
  7. इसका प्रयोग भवनों के नमीरोधक अस्तर बनाने में किया जाता है।
  8. विद्युत केबिल के‌ आवरण बनाने में किया जाता है।

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और शेयर भी करें।

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *