Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Machinist
  4. /
  5. ड्रिल की फीड से क्या तात्पर्य है?
ड्रिल के बारे में

ड्रिल की फीड से क्या तात्पर्य है?

Drill ki feed kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में ड्रिल की फीड से क्या तात्पर्य है? आदि के बारे में बताया है।

ड्रिल की फीड से क्या तात्पर्य है?

“किसी जॉब में एक ड्रिल निश्चित चाल से कटिंग करता हुआ। एक चक्कर में जितनी गहराई तक अन्दर जाता है, वह दूरी फीड कहलाती है।”

ड्रिल द्वारा एक चक्कर में चली गई दूरी ड्रिल के आकार, प्रकार व काटे जाने वाली धातु पर निर्भर करता है। और एक बात यह है कि यदि ड्रिल का साइज छोटा है, तो उस कम फीड दी जाती है। अन्यथा ड्रिल टूट जाएगा। और यदि ड्रिल का साइज बड़ा है, तो उसे अधिक फीड दी जाती है।

इसी प्रकार से फीड धातु की कठोरता पर भी निर्भर करता है। और यदि जब कठोर जॉब पर ड्रिलिंग की जाती है, तो कम फीड दी जाती है। तथा जब नरम जॉब पर ड्रिलिंग की जाती है, तो अधिक फीड दी जाती है।

फीड के सूत्र का वर्णन

1.इस सूत्र का उपयोग आर-पार या थ्रो होल करने के लिए किया जाता है। और इसमें ड्रिल के शंकु का आकार नहीं जोड़ा जाता है।

फीड(F) = L/T×N मिमी/चक्कर

इस सूत्र में, [L = ड्रिल द्वारा चली गई दूरी]
[T = समय]
[N = चक्कर/मिनट]

2.इस सूत्र का उपयोग बंद‌ या ब्लाइंड होल के लिए किया जाता है। इस सूत्र में सिर्फ ड्रिल द्वारा चली गई दूरी के साथ ड्रिल के प्वॉइण्ट की ऊँचाई को जोड़ दिया जाता है।

फीड(F) = L+B/T×N मिमी/चक्कर

इस सूत्र में, B = 0.3 D
[जहाँ D = मिमी में ड्रिल का व्यास होता है।]

ड्रिल की फीड की सारणी

यह निम्न प्रकार से हैं-

क्र. सं.ड्रिल का व्यास (मीट्रिक पद्धति में)फीड/चक्कर
1.1 से 2.50.04-0.06
2.2.6 से 4.50.05-0.10
3.4.6 से 60.075-0.15
4.6.1 से 90.10-0.20
5.9.1 से 120.15-0.25
6.12.1 से 150.20-0.30
7.15.1 से 180.23-0.33
8.18.1 से 210.26-0.36
9.21.1 से 250.28-0.38

दोस्तों, यदि आपको ड्रिल की फीड से क्या तात्पर्य है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- चक क्या है? वह इसके प्रकार

My Website:- iticourse.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *