No ratings yet.

चक क्या है? इसके प्रकार

iticourse.com logo

Chuck kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में चक क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं व उपयोग के बारे में जानकारी दी है।

चक क्या है?

“लेथ मशीन की वह सहायक युक्ति, जिसका उपयोग जॉब को पकड़ने के लिए किया जाता है, उसे चक (Chuck) कहते हैं।”

यह भाग लेथ मशीन हैड स्टॉक में लगे स्पिण्डल में फिट किया जाता है। और इस स्पिण्डल के एक साइड में चक लगाया जाता है, तथा दूसरी साइड में गियर फिट की किया जाता है।

चक के प्रकार व उपयोग

लेथ मशीन में उपयोग होने वाले चक निम्न प्रकार के होते हैं-

1.टू जॉ चक

इस प्रकार के चकों की कार्यविधि फोर जॉ चक के समान होती है। इस प्रकार के चकों को अन्य चकों में नहीं पकड़ा जा सकता हैं। और इसमें छोटे जॉबों को आसानी से पकड़ सकते हैं।

2.थ्री जॉ चक

इस प्रकार के चकों के तीनों जबड़े एक साथ बराबर दूरी तक खुलते हैं। इसलिए इसे सेल्फ सेन्टरिंग चक भी कहते हैं। इसके द्वारा गोल, त्रिभुजाकार व षट्भुजाकार जॉबों को आसानी से बांध सकते हैं। और इसका उपयोग मास प्रोडक्शन के लिए किया जाता है।

3.फोर जॉ चक

इस प्रकार के चकों में चारों जबड़े अलग-अलग दूरी तक खुलते हैं, अर्थात् जिस जबड़े को जितनी दूरी तक खोलोगे। वह उतनी दूरी तक खुलेगा। और तीनों जबड़े अपने ही स्थान पर रहेंगे। इसमें अनियमित आकार के जॉबों को आसानी से पकड़ सकते हैं। इसमें जॉब को अधिक एक्युरेसी में पकड़ सकते हैं।

4.सेल्फ सेंटरिंग फोर जॉ चक

इस प्रकार के चकों में भी चार जबड़े होते हैं, लेकिन इनके जबड़ों की यन्त्रावली थ्री जॉ चक के समान होती है। इस प्रकार के चकों में केवल गोल व अष्ट्भुजाकार जबड़ों को आसानी से पकड़ सकते हैं।

5.कॉम्बीनेशन चक

इस प्रकार के चकों को थ्री जॉ चक व फोर जॉ चक को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें यह अंतर है कि इसमें चार जबड़े भी होते हैं। इसके जबड़ों की कार्यविधि थ्री जॉ व फोर जॉ चक के समान है। इसमेें अनियमित जॉबों को आसानी से संकेन्द्रित किया जा सकता है।

6.कॉलेट चक

यह चक जॉब के आकार के अनुसार बनाए जाते हैं। इनका उपयोग लम्बे लट्ठों को पकड़ने के लिए किया जाता है।

कॉलेट चक के प्रकार

  • ड्रॉन इन चक
  • पुश आउट कॉलेट चक
  • डैड इन चक

7.हाइड्रॉलिक/न्यूमैटिक चक

इसका उपयोग मास प्रोडक्शन के लिए किया जाता है। इसमें आसानी से जॉबों को पकड़ा जाता है।

8.मैग्नेटिक चक

इस प्रकार के चकों में चुम्बकीय गुण विद्यमान होता है। इसलिए इसमें सिर्फ लोहे व लोहे की मिश्र धातु को पकड़ा जाता है। इसका भी उपयोग मास प्रोडक्शन के लिए किया जाता है। और इस चक में अत्यधिक महीन जॉबों को आसानी से व जल्दी पकड़ सकते हैं।

दोस्तों, यदि आपको चक क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें

More Information:- शीतलन करने की विधि

My Website:- iticourse.com