1. Home
  2. /
  3. Machinist
  4. /
  5. टू जॉ चक क्या है?
टू जॉ चक क्या है?
x

टू जॉ चक क्या है?

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में टू जॉ चक क्या है? इसके लाभ इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

टू जॉ चक क्या है? (Two Jaw Chuck kya hai?)

ऐसा, चक जिसमें जॉब को मजबूती से जकड़ने के लिए दो जबड़े बने होते हैं, उसे टू जॉ चक (Two Jaw Chuck) कहते हैं।

इस चक के काम करने का तरीका व बनावट फोर जॉ चक के समान होती है, लेकिन इसमें जॉब को पकड़ने के लिए मात्र दो जबड़े लगे होते हैं, परन्तु फोर जॉ चक में जॉब को पकड़ने के लिए चार जबड़े लगे होते हैं।

Two Jaw Chuck kya hai
x
Two Jaw Chuck

टू जॉ चक में भी जबड़ों को चलाने के लिए स्क्रू होते हैं, जो कि मुक्त रूप से जबड़ों को अंदर या बाहर की ओर चलाते हैं। इस स्क्रू में एक वर्गाकार होल बना होता है। इसी होल में वर्गाकार आकार की चक ‘की’ (Chuck Key) को डालकर स्क्रू को घुमाया जाता है।

iti online mock test

जब जबड़ों को बाहर की ओर चलाना होता है, तब चक की से स्क्रू को एंटी क्लॉकवाइज घुमाया जाता है और जब जबड़ों को अंदर की ओर चलाना होता है, अर्थात् जॉब को जकड़ना होता है, तब स्क्रू को क्लॉकवाइज घुमाया जाता है।

टू जॉ चक के लाभ

  • इसका उपयोग विशेष प्रकार के जॉब पकड़ने में किया जाता है, जिन जॉबों को अन्य चकों में नहीं पकड़ सकते।
  • इसमें छोटे जॉब को आसानी से पकड़ा जाता है।

दोस्तों, यदि आपको टू जॉ चक क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।

More Information:- चक क्या है? इसके प्रकार

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group

One thought on “रैस्ट किसे कहते हैं? | रैस्ट के प्रकार | रैस्ट की सुरक्षा सावधानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *