
थ्री जॉ चक क्या है? इसके भाग
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में थ्री जॉ चक क्या है? थ्री जॉ चक के भाग इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
थ्री जॉ चक क्या है?
ऐसा चक, जिसमें जॉब को पकड़ने के लिए तीन जबड़े होते हैं, उस चक को थ्री जॉ चक (Three jaw Chuck) कहते हैं। इसको सेल्फ सेंटरिंग चक भी कहते हैं। इस चक में चक के दो सैट होते हैं।
थ्री जॉ चक में तीन रेडियल स्लॉट कटे होते हैं, इन स्लॉटों में ही तीनों जबड़े बराबर दूरी पर फिट होते हैं। ये जॉ या जबड़े रिवर्सिबल नहीं होते हैं जिसके कारण इसमें अलग-अलग बाहरी तथा आंतरिक जबड़ों का उपयोग किया जाता है।
थ्री जॉ चक का मैटीरियल
इसकी बॉडी कास्ट आयरन की बनी होती है और इसके सभी चलित भाग; जैसे- बेवेल पिनियन, जबड़े या जॉ, स्क्रॉल प्लेट आदि अलॉय स्टील के बने होते हैं।
इन सभी चलित अवयवों को ऊष्मा उपचार द्वारा कठोर व टैम्पर किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- पॉलिशिंग क्या है?
स्क्रॉल प्लेट किसे कहते हैं?
स्पाइरल थ्रेड वाली वृत्ताकार प्लेट को स्क्रॉल प्लेट कहते हैं।
थ्री जॉ चक के भाग
इसके भाग निम्न प्रकार से हैं-
1.बॉडी
इसका फेस हार्ड किया गया होता है। इस भाग में 120° कोण दूरी पर तीन मुख बने होते हैं। चक की की सहायता से बॉडी की परिधि पर तीन पिनियन स्थापित होते हैं, जो जॉ या जबड़ो को चलाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- चादरों के बारे में
2.जॉ या जबड़े
थ्री जॉ चक का यह भाग हाई कार्बन स्टील का बना होता है, यह हार्ड व टैम्पर किए जाते हैं। इसमें दो प्रकार के जॉ सैट उपयोग किए जाते हैं। इंटर्नल जॉ सहायता से खोखले जॉब को पकड़ा जाता है और एक्सटर्नल जॉ की सहायता से ठोस जॉब को पकड़ा जाता है।
3.बैक प्लेट
यह कास्ट आयरन की बनी होती है, जो कि बॉडी के पीछे एलेन स्क्रू द्वारा फिट की जाती है, इस चक की बैक प्लेट फोर जॉ चक के समान ही होती है।
दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें:- टेल स्टॉक के बारे में
More Information:- चक क्या है? इसके प्रकार
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- बेल्ट के प्रकार
Recommended
-
ITI Welder course Syllabus Details in Hindi
-
ITI Fitter course Syllabus Details in Hindi
-
ITI Electrician course Syllabus details in Hindi
-
सायनाइडिंग क्या है?
-
केबल का काम क्या है? | सबसे अच्छी केबल कौन सी होती है?
-
चोट के प्रकार एवं बचाव ( TYPES OF INJURIES AND PREVENTION )
-
पॉलिशिंग क्या है?
-
बेयरिंग की री-फिलिंग करना
-
चेन हॉएस्ट क्या है? इसके प्रकार
-
ड्रिल के बारे में
-
वर्नियर माइक्रोमीटर के बारे में
8750105122
best iti knowledge
1345