बेयरिंग में उपयुक्त सिन्थैटिक पदार्थ
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में बेयरिंग में उपयुक्त सिन्थैटिक पदार्थ के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
बेयरिंग में उपयुक्त सिन्थैटिक पदार्थ
सिन्थैटिक पदार्थों का उपयोग विशेष बेयरिंग बनाने में किया जाता है। इन पदार्थों से बेयरिंग की गुणवत्ता में वृद्धि हो जाती है। यह पदार्थ निम्न प्रकार से हैं-
1.नायलॉन
इस पदार्थ में सेल्फ लुब्रीकेंट का गुण पाया जाता है। इसका उपयोग उन बेयरिगों में किया जाता है, जिन बेयरिगों का उपयोग हल्के भार वाले स्थान पर किया जाता है।

2.प्लास्टिक
बेयरिंग बनाने में विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है, प्लास्टिक का बेयरिंग में उपयोग निम्न कारणों से किया जाता है-
इन्हें भी पढ़ें:- 'V' ब्लॉक क्या है? और इसके प्रकार
- प्लास्टिक के उपयोग से बेयरिंग में जंग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता आ जाती है।
- इसके उपयोग से बेयरिंग में स्नेहन की आवश्यकता नहीं रह जाती है।
- इसके बने बेयरिंग में आवाज कम आती है।
- प्लास्टिक को आसानी से विभिन्न आकारों में मोल्ड किया जा सकता है।
3.लेमिनेटिड फिनोलिक्स
लेमिनेटेड फिनोलिक्स की ऊष्मीय चालकता निम्न होती है। इसमें उच्च सामर्थ्य व झटकों को सहन करने का गुण होता है।
लेमिनेटेड फिनोलिक्स कॉटन फैब्रिक, एस्बेस्टॉस या अन्य पदार्थ होते हैं, इन पदार्थों को आपस में जोड़ने के लिए फिनोलिक रेजिन का उपयोग किया जाता है।
4.टेफ्लोन
यह पदार्थ रसायन प्रतिरोधी होता है, इसे उच्च तापमान पर भी उपयोग किया जा सकता है। इसका घर्षण गुणांक कम होता है। इसमें भी सैल्फ लुब्रीकेंट का गुण होता है। इसके द्वारा बने बेयरिंग निम्न भार क्षमता वाले होते हैं।
दोस्तों, यदि आपको बेयरिंग में उपयुक्त सिन्थैटिक पदार्थ पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
इन्हें भी पढ़ें:- फोर जॉ चक के लाभ व हानियां
More Information:- बेयरिंग की री-फिलिंग करना
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- फाउंडेशन बोल्ट के बारे में
2 thoughts on “बेयरिंग में उपयुक्त सिन्थैटिक पदार्थ”