1. Home
  2. /
  3. Welder
  4. /
  5. रेडियस गेज के बारे में
रेडियस गेज क्या है?
x

रेडियस गेज के बारे में

Radius Gauge kya hai in hindi:- My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में रेडियस गेज (Radius Gauge) क्या है? और यह किस धातु की बनी होती हैं। या किन पद्धतियों में बनायी जाती हैं यह किन पद्धतियों में मिलती हैं आदि के बारे में पूरी जानकारी दी है।

रेडियस गेज क्या है?

“वह गेज, जिसके द्वारा किसी जॉब की बाहरी और अंदरूनी त्रिज्या जाँची जाती हैं, उसे रेडियस गेज (Radius Gauge) कहते हैं।”

Radius Gauge kya hai
x
Radius Gauge kya hai

इस गेज का दूसरा नाम फिलेट गेज (Fillet Gauge) है। और इस गेज में भी कई त्रिज्य की पत्तियों का सैट होता है। इनकी पत्तियों पर त्रिज्या (Radius) की माप लिखी होती है। इसकी इन पत्तियों को एक केस के अंदर नट-बोल्ट के द्वारा फिट किया जाता है।

मैटीरियल

यह हाई क्वालिटी स्टील की बनायी जाती हैं।

iti online mock test

यह गेज किस पद्धति में मिलती हैं?

यह दो पद्धति (two systems) में मिलती हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-

1.मीट्रिक पद्धति

इस पद्धति में रेडियस गेज (Radius Gauge) 0.25 मिमी की रेंज में जैसे:- 1.5 मिमी में मिलते हैं।

2.ब्रिटिश पद्धति

इस पद्धति में रेडियस गेज 1/64 इंच की रेंज में जैसे:- 1/8, 9/64 इंच में मिलते हैं।

रेडियस गेज सैट

इस गेज को इंडियन स्टैण्डर्ड संस्थान (ISI) के अनुसार 0.6 से 25 मिमी साइज के तीन सैटों में मिलते हैं। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

सैट नंसीमासाइजसंख्या
1.0.6 से 0.8 मिमी तक0.6, 0.8 मिमी2
2.1 से 6 मिमी तक1, 1.2, 1.6, 2, 2.5, 3, 4, 5, 6 मिमी9
3.8 से 25 मिमी तक8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 25 मिमी9

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर (comment and share) अवश्य करें।

More Information:- फाउंडेशन बोल्ट के बारे में

My Website:- iticourse.com

2 thoughts on “राष्ट्रीय विद्युत कोड क्या होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *