ग्राइंडिंग प्रक्रिया क्या है? इसके प्रकार
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में ग्राइंडिंग प्रक्रिया क्या है? ग्राइंडिंग प्रक्रिया के प्रकार इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
ग्राइंडिंग प्रक्रिया क्या है?
यह एक धातु कटिंग प्रक्रिया है, जिसमें किसी जॉब की सतह को फिनिश करने के लिए एक एब्रेसिव व्हील द्वारा उस सतह से बहुत से बारीक कणों को हटाया जाता है।

व्हील के एब्रेसिव कण छोटे-छोटे कटिंग टूलों की तरह काम करते हैं। ग्राइंडिंग प्रक्रिया द्वारा जॉब की सतह से 0.25 मिमी से 0.5 मिमी तक की धातु को महीन कणों के रूप में हटाया जा सकता है।
ग्राइंडिंग प्रक्रिया का उद्देश्य
इसके मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- लिमिट के बारे में
- यह प्रक्रिया कटिंग टूलों की आकृति बनाने में।
- टूलों की धार लगाने में।
- कठोर की गई सतह की उच्च यथार्थता प्राप्त करने में।
- बिना कठोर की गई सतह की उच्च यथार्थता प्राप्त करने में।
ग्राइंडिंग प्रक्रिया के प्रकार
यह प्रक्रिया निम्न प्रकार की होती हैं-
1.बाहरी बेलनाकार ग्राइंडिंग
इस प्रक्रिया में किसी टेपर या सीधी साइड वाले बाहरी बेलनाकार होल की सतहों को ग्राइण्ड किया जाता है। इसमें जॉब को इसकी अक्ष पर केंद्रों के मध्य ग्राइंड किया जाता है। इस प्रक्रिया को करने में जॉब और ग्राइंडिंग व्हील की गति एक-दूसरे के विपरीत होती है। जैसे- गन्ने का रस निकालने वाले कोल्हू के दोनों व्हील एक-दूसरे के विपरीत गति करते हैं, ठीक इसी प्रकार एक ग्राइंडिंग व्हील तथा सिलेण्ड्रिकल जॉब घूमता है।
2.आन्तरिक बेलनाकार ग्राइंडिंग
इस प्रक्रिया में किसी टेपर या सीधी साइड वाले आन्तरिक बेलनाकार छिद्रों को ग्राइण्ड किया जाता है। इसमें जॉब को चक में पकड़कर उसकी अक्ष पर घुमाया जाता है। इसमें भी जॉब व ग्राइंडिंग व्हील एक-दूसरे के विपरीत घूमते या गति करते हैं। यदि जॉब वामावर्त दिशा में गति करता है, तब ग्राइंडिंग व्हील की गति दक्षिणावर्त दिशा में होगी।
इन्हें भी पढ़ें:- पाइप फिटिंग टूल्स
3.सतह ग्राइंडिंग
इस प्रक्रिया में जॉब पर सपाट या समतल सतह बनाने के लिए सूक्ष्म ग्राइंडिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है।
4.फॉर्म ग्राइंडिंग
इस प्रक्रिया में कुछ विशेष आकार की सतहों को ग्राइंड किया जाता है। इसमें जिस आकार की सरफेस ग्राइंडिंग करनी होती है, तो वहां पर उसी आकार का ग्राइंडिंग व्हील उपयोग किया जाता है।
दोस्तों, यदि आपको ग्राइंडिंग प्रक्रिया क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
इन्हें भी पढ़ें:- Hammer kitne Prakar ke hote hain
More Information:- पेडेस्टल टूल ग्राइंडर क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- बुश बेयरिंग क्या है?
One thought on “ग्राइंडिंग प्रक्रिया क्या है? इसके प्रकार”