No ratings yet.

गेज के बारे में

Gauge kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में गेज क्या है? और इसका वर्गीकरण कैसे किया गया है आदि के बारे में पूरी जानकारी दी है।

गेज क्या है?

यह एक प्रकार का चैकिंग या मापक टूल होता है, इसका उपयोग जॉब को चैक करने के लिए किया जाता है। और यह फिक्स साइज का होता है, इसे एडजस्ट नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिस साइज का गेज होता है। उसी साइज का जॉब चैक कर सकते हैं। इससे उपयोग से हमें निम्न फायदे मिलते हैं-

  1. इसके उपयोग से प्रोडक्ट में लागत कम खर्च होती है।
  2. इसके उपयोग से समय भी बचता है।
  3. गेज के उपयोग से जॉब कम ही समय में अधिक तैयार कर सकते हैं।

मैटीरियल

यह वेनेडियम स्टील, हाई कार्बन स्टील, क्रोमियम स्टील आदि से बनाए जाते हैं।

गेज का वर्गीकरण

इंजीनियरिंग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के जॉब चैक करने के लिए अलग-अलग प्रकार के गेजों की जरूरत पड़ती है। इसलिए इनको उपयोग के आधार पर ही तीन प्रकार से बाँटा गया है, जो कि निम्न प्रकार से हैं-

1.मास्टर गेज

इस गेज का उपयोग निरीक्षण गेज की एक्युरेसी चेक करने के लिए किया जाता है। इसका दूसरा नाम रेफरैन्स गेज है। इसके द्वारा जॉबों को मीट्रिक पद्धति में 0.000254 मिमी और ब्रिटिश पद्धति में 0.00001 इंच तक जाँच सकते हैं।

2.निरीक्षण गेज

इसका उपयोग वर्कशॉप गेज व वर्कशॉप गेज के द्वारा बनाए गए जॉबों को चैक करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा जॉबों को मीट्रिक पद्धति में 0.00762 मिमी और ब्रिटिश पद्धति में 0.0003 इंच तक जाँच सकते हैं।

3.वर्कशॉप गेज

इस गेज का उपयोग आमतौर या वर्कशॉप में बनाए गए जॉबों को जाँचने में किया जाता है। और इसके द्वारा जॉबों को मीट्रिक पद्धति में 0.0025 मिमी और ब्रिटिश पद्धति में 0.0005 इंच तक जाँच सकते हैं।

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- स्क्रू ड्राइवर के प्रकार

My Website:- iticourse.com