No ratings yet.

क्रेन क्या है? इसके प्रकार

क्रेन क्या है?

Crane kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में क्रेन क्या है? यह किस काम के लिए उपयोग की जाती है। आदि के बारे में बताया है।

क्रेन क्या है?

वह मशीन जिसकी सहायता से किसी भारी सामान को उठाने, सही स्थिति में रखने व एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है। उसे क्रेन कहते हैं।

दोस्तों, मैं आपको यान्त्रिक ऊर्जा से चलने वाली क्रेनों के बारे बताऊंगा। जो कि निम्न प्रकार से हैं-

1.गेन्ट्री क्रेन

इसका उपयोग अधिक भारी कामों में किया जाता है। और इसको चारों दिशाओं में घुमाकर काम में लाया जा सकता है। यह क्रेन ट्रैक पर चलाई जाती है। इसे मकानों या घरों में उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसे सिर्फ मकान या घर, इमारतों से बाहर उपयोग में लाया जाता है।

2.ट्रेवलिंग क्रेन

इस मशीन में भार को तीनों दिशाओं में आसानी से ले जाया जा सकता है। और इसका उपयोग इमारतों या भवनों की दीबार में लगे ट्रैक पर फिट की जाती है। और भारों को उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता है।

3.जिब क्रेन

यह एक साधारण क्रेन होती है। यह क्रेन जमीन या भूमि पर स्थापित की जाती है। और इसमें भार को जमीन की क्षैतिज दिशा में उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता है। यह क्रेन विद्युत से चलती है। यह दो प्रकार की होती हैं-

(i)पिलर जिब क्रेन

इस प्रकार की क्रेनों को बिना किसी बेस के सीधे वर्कशॉपों में स्थापित किया जाता है। इस क्रेन को आवश्यकता के अनुसार वर्कशॉप में प्रत्येक स्थान पर शिफ्ट कर सकते हैं।

(ii)ब्रैकेट जिब क्रेन

इस क्रेनों का उपयोग किसी मशीन के भाग तथ स्तम्भों को उठाने के लिए किया जाता है। यह क्रेन अन्य की अपेक्षा सस्ती दर में ही तैयार हो जाती है। इसे घरों या मकानों में भी आसानी से उपयोग में ला सकते हैं।

4.ट्रक माउण्टिड क्रेन

Crane kya hai

यह क्रेन यान्त्रिक ऊर्जा या किसी मशीन इंजन से चलने वाली होती है। यह क्रेन ट्रक की भाँति चलने वाली होती है। इसका उपयोग उस समय किया जाता है, कि जब कोई खाली या भरी चार पहिए वाली गाड़ी किसी गड्डे या खांई में उलट जाती है, तो उसको निकालने के लिए किया जाता है।

दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- लेथ फीड के बारे में

My Website:- iticourse.com

6 thoughts on “क्रेन क्या है? इसके प्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *