Apply Free Online Mock Test
  1. Home
  2. /
  3. Welder
  4. /
  5. टेपर गेज के बारे में
iticourse.com logo

टेपर गेज के बारे में

Taper Gauge kya hai in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में टेपर गेज क्या है? यह गेज कितने प्रकार का होता हैं? आदि के बारे में पूरी जानकारी दी है।

टेपर गेज क्या है?

“वह गेज, जिसके द्वारा किसी स्लॉट की चौड़ाई अथवा किसी गोल या चौकोर पाइप का अंदरूनी साइज मापा जाता है, उसे टेपर गेज कहते हैं।”

टेपर गेज का प्रकार

यह निम्न दो प्रकार का होता है-

1.फर्स्ट टाइप

इस प्रकार के टेपर गेज का उपयोग सीधे स्लॉट में डालकर, उस स्लॉट की चौड़ाई को मापते हैं। यह गेज चौड़ाई में समान तथा मोटाई में टेपर बनाया जाता है। और इसकी पूरी लम्बाई में मोटाई का साइज लिखा या अंकित रहता है।
यह गेज मीट्रिक पद्धति में 0.3 मिमी से 4.0 मिमी तक मोटा होता है। और यह ब्रिटिश पद्धति में 0.01″ से 0.15″ तक मोटा होता है।

2.सेकण्ड टाइप

इस प्रकार के टेपर गेज का उपयोग पाइप का आन्तरिक व्यास मापने के लिए किया जाता है। यह गेज, फीलर गेज की भाँति पतली पत्ती से बनाई जाती है। और यह गेज चौड़ाई में टेपर होती है। इस गेज पर भी फर्स्ट टाइप गेज के समान चौड़ाई लिखी या अंकित की जाती है। इस गेज में एक पत्ती नहीं होती है, बल्कि पत्तियों का पूरा सैट होता है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  1. टेपर गेज दो प्रकार की होता है- इसमें से पहली गेज चौड़ाई में समान और मोटाई में टेपर होता है। तथा दूसरी गेज चौड़ाई में टेपर और मोटाई में समान होता है।
  2. टेपर गेज के द्वारा किसी स्लॉट होल का व्यास नहीं मापा जाता है।
  3. टेपर गेज के द्वारा किसी होल का टेपर कोण नहीं जाँचा जाता है।
  4. खास प्वॉइण्ट टेपर गेज के द्वारा किसी होल का टेपर मापा जाता है।

दोस्तों, यदि आपको टेपर गेज क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- क्रेन के बारे में

My Website:- iticourse.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *