No ratings yet.
custom print service

बेंच ग्राइंडर क्या है? इसके भाग

बेंच ग्राइंडर क्या है? इसके भाग

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में बेंच ग्राइंडर क्या है? बेंच ग्राइंडर के भाग इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

बेंच ग्राइंडर क्या है?

आजकल लगभग सभी संस्थाओं की वर्कशॉप में बेंच ग्राइंडर अवश्य लगा होता है, ताकि जब कभी स्नैंगिंग या ऑफ हैंड ग्राइंडिंग करने की आवश्यकता हो तब इसके उपयोग से यह प्रक्रियाएं की जा सकें।

bench grinder kya hai
Bench Grinder

ऑफ हैंड ग्राइंडिंग से तात्पर्य उस ग्राइंडिंग प्रक्रिया है, जहां पदार्थ को व्हील द्वारा हटाने में अधिक एक्युरेसी की आवश्यकता नहीं होती है। जब कभी पॉलिशिंग की आवश्यकता होती है, तब बेंच ग्राइंडर पर पॉलिशिंग व्हील लगाकर पॉलिशिंग की जा सकती है।

बेंच ग्राइंडर का उपयोग सामान्य टूलों पर धार लगाने तथा कास्टिंग की फैटलिंग करने के लिए किया जाता है।

बेंच ग्राइंडर के भाग

इसके भागों के बारे में निम्न प्रकार से है-

1.बॉडी

इस ग्राइंडर की बॉडी अधिक कम्पन को सहने योग्य क्षमता के अनुसार उच्च ग्रेड वाले कास्ट आयरन की बनाई जाती है।

2.मोटर

यह विद्युत से चलाया जाता है, जो आर्मेचर शाफ्ट ग्राइंडिंग व्हील लगाने के लिए स्पिण्डल का काम करता है। मोटर की बॉडी पर नमी व धूल में काम करने के लिए विद्युतरोधी वार्निश की गई होती है, ताकि विद्युत नमी होने से बाहर नमी में न आए और ग्राइंडर आपरेटर को विद्युत झटका न लगे।

3.स्पिण्डल

बेंच ग्राइंडर का यह भाग उच्च ग्रेड वाली स्टील से बनाया हुआ होता है, जो डीप ग्रूव्ड बॉल बियरिंग पर बंधी होती है, यह बियरिंग अच्छी तरह से ग्रीस व सील किया हुआ होता है। ग्राइंडिंग व्हीलों को स्पिण्डल पर बांधा जाता है, एक बेंच ग्राइंडर पर दो व्हील बंधे होते हैं, जिसमें से एक व्हील दाने वाला होता है और दूसरा व्हील फाइन या महीन दाने वाला होता है।

4.स्विच

स्विच बेंच ग्राइंडर के बेस से जुड़ा होता है, इसका उपयोग ग्राइंडर को चलाने व बंद करने के लिए किया जाता है। इसको जब ऑन किया जाता है, तब सप्लाई मोटर में जाती है और मोटर चलने लगता है, जिससे ग्राइंडर की व्हील काम करने योग्य स्पीड में घूमने लगते हैं।
जब स्विच को ऑफ करते हैं, तब सप्लाई कट जाती है और मोटर चलना बंद कर देता है, साथ ही व्हील भी घूमना बंद कर देते हैं।

5.सेफ्टी गार्ड

इसको हिंदी में सुरक्षा आवरण कहते हैं, यह आवरण ग्राइंडिंग व्हील पर लगाया जाता है, ताकि ग्राइंडिंग करते समय व्हील से कटने वाली धातु छितर न पाए।

दोस्तों, यदि आपको बेंच ग्राइंडर क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।

More Information:- ग्राइंडिंग व्हील क्या है?

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group

3 thoughts on “बेंच ग्राइंडर क्या है? इसके भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *