दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में पाइप पर चूड़ियां काटने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। थ्रेडिंग किसे कहते हैं? इस प्रक्रिया को करने के लिए क्या करना चाहिए? और सावधानियां इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
थ्रेडिंग किसे कहते हैं?
यह एक प्रक्रिया (process) है, जिसके द्वारा किसी जॉब या पाइप पर चूड़ियां काटी जाती हैं।
किसी जॉब या पाइप पर चूड़ियां काटने की प्रक्रिया को थ्रेडिंग (Threading) कहते हैं।
पाइप पर चूड़ियां काटने के लिए टैप व डाई का उपयोग किया जाता है। टैप का उपयोग अंदरूनी चूड़ियां काटने में किया जाता है और डाई का उपयोग बाहरी चूड़ियां काटने में किया जाता है।
थ्रेडिंग करने की विधि
डाई द्वारा चूड़ी काटने के लिए निम्न काम करने चाहिए
- जिस रॉड पर चूड़ी काटनी हो, उसका सबसे पहले साइज तैयार करें।
- चूड़ी काटने से पहले रॉड के सिरे पर थोड़ा-सा चैम्फर होना चाहिए। इससे डाई चढ़ने में आसानी रहती है।
- जिस जॉब या पाइप पर चूड़ी काटनी हो, तो उसको वाइस में मजबूती से पकड़ा होना चाहिए।
- इसके बाद डाई को नीचे दबाते हुए हैण्डिल को बैलेन्स करते हुए घुमाना चाहिए।
- डाई से चूड़ी काटते समय, डाई को थोड़ा आगे चलाकर आधा चक्कर पीछे चलाना चाहिए, इससे डाई के दांतों के बीच में फंसे चिप्स बाहर निकल जाएंगे और डाई खराब नहीं होगी।
- चूड़ी काटते समय जॉब पर धातु के अनुसार लुब्रीकेंट का उपयोग करना चाहिए।
- जॉब पर गहरी चूड़ियां काटने के लिए दो या तीन बार एडजस्ट करके चूड़ी काटनी चाहिए।
- जब चूड़ी कट जाएं, तब उसके बाद डाई को निकालकर डाई व डाई स्टॉक को ब्रुश से साफ कर लेना चाहिए।
थ्रेडिंग की सावधानियां
- थ्रेडिंग करते समय अच्छे लुब्रीकेंट का उपयोग करना चाहिए।
- डाई स्टॉक के दोनों हैण्डिलों पर समान बल लगाना चाहिए।
- छोटे आकार के जॉबों को वाइस पर मजबूती से पकड़ना चाहिए।
- डाई को आगे व पीछे चलाते हुए चूड़ी काटनी चाहिए।
दोस्तों, यदि आपको थ्रेडिंग किसे कहते हैं? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- थ्रेड रोलिंग क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
2 thoughts on “थ्रेडिंग किसे कहते हैं?”