फ्रोस्टिंग क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में फ्रोस्टिंग क्या है? के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
फ्रोस्टिंग क्या है?
ऐसी प्रक्रिया, जिसके द्वारा किसी जॉब की सर्फेस पर गोल चमकदार निशान बनाए जाते हैं, उस प्रक्रिया को फ्रोस्टिंग (Frosting) कहते हैं।
यह एक शाइनिंग प्रक्रिया है, जिसमें जॉब की बाहरी सतह को चमकदार बनाया जाता है। इस प्रक्रिया को करने के लिए एक पिन उपयोग की जाती है। यह पिन मुलायम पदार्थ की बनी होती है।

इस पिन को ड्रिल मशीन के ड्रिल चक में बांधकर उपयोग करते हैं। जिस जॉब की सर्फेस पर फ्रोस्टिंग करनी होती है, उस सर्फेस पर सबसे पहले एमरी पेपर का लेप कर दिया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- ट्विस्ट ड्रिल क्या है? इसके प्रकार
इसके बाद ड्रिल चक में बंधी पिन को हल्का-हल्का दबाव देकर जॉब की सर्फेस पर गोल चमकदार निशान बनाए जाते हैं।
इस प्रक्रिया को करने का मुख्य उद्देश्य सुंदरता लाना होता है। यह आमतौर पर कांसा, तांबा व पीतल के बने बर्तनों पर की जाती है।
दोस्तों, आपके घर में कांसे के बर्तन होंगे। उनको निकालकर बाहरी सर्फेस को चैक करना, तब आपको बर्तन की बाहरी सर्फेस या मेन सर्फेस पर बिना स्क्रेच के गोल निशान दिखाई देंगे। इन निशानों के कारण ही कांसे के बर्तन देखने में सुंदर व आकर्षक दिखाई देते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- चेन ड्राइव किसे कहते हैं?
दोस्तों, यदि आपको फ्रोस्टिंग क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- विद्युत लेपन किसे कहते हैं?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
इन्हें भी पढ़ें:- पाइप फिटिंग टूल्स