इलेक्ट्राड होल्डर क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में इलेक्ट्राड होल्डर क्या है? इलेक्ट्राड होल्डर के गुण इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
इलेक्ट्राड होल्डर क्या है? (Electrode Holder kya hai?)
यह होल्डर प्लास की तरह का उपकरण होता है, यह इलेक्ट्रोड को पकड़ने व इलेक्ट्रोड को वेल्डिंग सैट के केबिल द्वारा जोड़ने का काम करता है। इस होल्डर में एक हैण्डिल लगा होता है, जिस पर इंसुलेटर चढ़ा होता है। यह हैण्डिल को हाथ से पकड़कर होल्डर को काम में लाया जाता है।

हैण्डिल पर इंसुलेटर की परत चढ़ी होने के कारण वेल्डिंग करते समय होल्डर में बहने वाली धारा वेल्डर (Welder) को आघात या नुकसान नहीं पहुंचाती है, क्योंकि इंसुलेटर विद्युत का कुचालक होता है।
इलेक्ट्राड होल्डर के जिस भाग से इलेक्ट्राड रॉड को पकड़ा जाता है, उसे जबड़ा (Jaw) कहते हैं, यह जबड़ा तांबे की मिश्र धातु के बने होते हैं। इनमें विभिन्न कोणों में खांचे भी बने होते हैं, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्राड रॉड को किसी भी कोण पर मजबूती से पकड़ा जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:- स्पैनर के बारे में
इलेक्ट्राड होल्डर का चयन कैसे किया जाता है?
उपयोग की जाने वाली धारा के आधार पर इलेक्ट्राड होल्डर का चयन किया जाता है।
इलेक्ट्राड होल्डर के गुण
इसमें निम्न गुण होने चाहिए, जिसके बारे में नीचे बताया है-
- इलेक्ट्राड होल्डर का भार कम होना चाहिए और हाथ की पकड़ मजबूत होनी चाहिए।
- होल्डर में कनैक्शन आसान व मजबूत होने चाहिए, जिससे कि होल्डर गर्म न हो।
- इलेक्ट्राड होल्डर में प्रत्येक प्रकार की वेल्डिंग में इलेक्ट्राड रॉड को पकड़ने की क्षमता होनी चाहिए।
- होल्डर का संतुलन ठीक होना चाहिए, ताकि प्रत्येक दिशा में वेल्डिंग करते समय हाथ ठीक से चल सके।
दोस्तों, यदि आपको इलेक्ट्राड होल्डर क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
इन्हें भी पढ़ें:- ITI Fitter course Syllabus Details in Hindi
More Information:- वेल्डिंग केबिल क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- टूटे टैप को निकालने की विधि
sir electrode holder kis metal ka bana hota hai