दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में तिरेसठ सौ सीरीज के बियरिंग की गणनाएं के बारे में जानकारी दी है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
तिरेसठ सौ सीरीज के बियरिंग की गणनाएं
दोस्तों, मैंने नीचे लिस्ट में 6300 सीरीज के बियरिंग की ID, OD तथा width की जानकारी दी है, जिसमें नीचे की साइड तरफ यह ट्रिक बताई है, जिसकी मदद से आपको बियरिंग की ID, OD तथा width याद नहीं करनी होगी और कन्फ्यूजन भी नहीं रहेगा।
सीरीज | ID (mm) | OD (mm) | Width (mm) |
6304 | 20 | 52 | 15 |
6305 | 25 | 62 | 17 |
6306 | 30 | 72 | 19 |
6307 | 35 | 80 | 21 |
6308 | 40 | 90 | 23 |
6309 | 45 | 100 | 25 |
6310 | 50 | 110 | 27 |
6311 | 55 | 120 | 29 |
6312 | 60 | 130 | 31 |
6313 | 65 | 140 | 33 |
6314 | 70 | 150 | 35 |
6315 | 75 | 160 | 37 |
6316 | 80 | 170 | 39 |
6317 | 85 | 180 | 41 |
6318 | 90 | 190 | 43 |
6319 | 95 | 200 | 45 |
सबसे पहले आपको बियरिंग की ID, OD के बारे में जानकारी दे दें।

ID क्या है?
इसकी फुल फॉर्म इनर डायामीटर (Inner Diameter) होती है अर्थात् यह बियरिंग का अंदरूनी व्यास होता है, जो कि बोर के नाम से भी जाना जाता है।
यह बियरिंग क ऐसा भाग होता है, जो कि शाफ्ट से कांटेक्ट रखता है अर्थात् जिस स्थान पर उपयोग किया जाता है, वहां की शाफ्ट का भी व्यास बियरिंग के ID से थोड़ा कम होता है।
OD क्या होता है?
इसकी फुल फॉर्म आउटर डायामीटर (Outer Diameter) होती है अर्थात् यह बियरिंग का बाहरी व्यास होता है।
ट्रिक
यह निम्न प्रकार से हैं-
ID के लिए
यदि आपको ऊपर दी गई सीरीज का ID जानना हो तो आप सीरीज नंबर के लास्ट दो डिजिट के साथ 05 से गुणा करने पर ID मिल जाएगी।
उदाहरण:- 6308 सीरीज के बियरिंग का ID या बोर कितना है?
हल- ट्रिक के अनुसार, 08 × 05 = 40
6308 सीरीज के बियरिंग का ID या बोर 40 होता है।
OD के लिए
1.6304 से 6306 सीरीज की बियरिंग का OD निकालने के लिए सीरीज के लास्ट दो डिजिट में 10 से गुणा करने के बाद 12 जोड़ने पर OD प्राप्त हो जाएगा।
उदाहरण:- 6305 सीरीज के बियरिंग का OD कितना होता है?
हल- ट्रिक के अनुसार, 05 × 10 + 12 = 62
6305 सीरीज के बियरिंग का OD 62 होता है।
2.6307 से 6319 सीरीज के बियरिंग का OD निकालने के लिए सीरीज नंबर के लास्ट दो डिजिट में 10 से गुणा करने के बाद 10 जोड़ने पर OD प्राप्त हो जाएगा।
उदाहरण:- 6315 सीरीज के बियरिंग का OD कितना होता है?
हल- ट्रिक के अनुसार, 15 × 10 + 10 = 160
6315 सीरीज के बियरिंग का OD 160 होता है।
दोस्तों, यदि आपको तिरेसठ सौ सीरीज के बियरिंग की गणनाएं पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- बियरिंग क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-