Cart () - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / vernier-bevel-protractor

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर: परिभाषा, भाग, उपयोग और अंशांकन

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर: परिभाषा, भाग, उपयोग और अंशांकन

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर एक परिशुद्ध मापन उपकरण है, जिसका उपयोग कोणों को अधिक सटीकता (1°/12 भाग या 5 मिनट) तक मापने के लिए किया जाता है। यह उपकरण मशीनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्यों में विशेष रूप से उपयोगी होता है। इसकी सटीकता इसे पारंपरिक प्रोट्रैक्टर से अधिक प्रभावी बनाती है।

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर के मुख्य भाग:

1. मेन स्केल (Main Scale)

  • इसमें 360° को बराबर भागों में विभाजित किया जाता है।
  • प्रत्येक भाग 1° का होता है।

2. वर्नियर स्केल (Vernier Scale)

  • यह स्केल स्विवेवल प्लेट पर दो पेंचों द्वारा कसा जाता है।
  • इसमें शून्य रेखा के दोनों ओर 12-12 भाग होते हैं, जो मेन स्केल के 23 भागों के बराबर होते हैं।

3. ब्लेड (Blade)

  • इसे क्लैम्पिंग लीवर की सहायता से डायल के साथ स्थिर किया जाता है।
  • यह हाई कार्बन स्टील या एलॉय स्टील से बना होता है।
  • इसके किनारे 45° और 60° पर बने होते हैं।

4. डिस्क (Disc)

  • यह वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का मुख्य भाग होता है।
  • इसके किनारे पर कोण मापन के लिए अंश बने होते हैं।

5. डायल (Dial)

  • यह गोलाकार होता है और इसकी परिधि पर 0° से 360° तक के निशान होते हैं।
  • इसे चार बराबर भागों में बाँटा गया होता है।

6. स्टॉक (Stock)

  • यह आयताकार होता है और कोण मापन प्रक्रिया में जॉब को स्पर्श करता है।
  • इसमें बीच में झिर्री (groove) होती है।

7. लॉकिंग स्क्रू (Locking Screw)

  • इसमें दो लॉकिंग स्क्रू होते हैं।
  • एक डायल को डिस्क से लॉक करता है और दूसरा ब्लेड को लॉक करता है।

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर के उपयोग:

  1. कोण मापन में उपयोग किया जाता है।
  2. मशीनिंग की वर्क-टेबल पर इसे वर्क होल्डिंग डिवाइस के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
  3. यह न्यूनकोण और अधिककोण दोनों माप सकता है।

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का अंशांकन (Calibration)

  • डायल स्केल की परिधि पर 1° से 360° तक के निशान बने होते हैं।
  • स्टॉक के सामने वाली रेखा को 90° मानते हैं और 360° को चार बराबर भागों में बाँटा जाता है।
  • प्रत्येक 10वीं रेखा को 0°, 10°, 20° आदि से मार्क किया जाता है।
  • वर्नियर स्केल 23 मेन डिवीज़न को 12 बराबर भागों में विभाजित करता है।
  • वर्नियर स्केल का एक भाग = 23°/12 = 1° 55′

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का न्यूनतम मान (Least Count)

  • वर्नियर स्केल के 12 भागों का मान = 23°
  • वर्नियर स्केल के एक भाग का मान = 23°/12
  • मेन स्केल के एक भाग का मान = 2°
  • न्यूनतम मान = मेन स्केल का एक भाग - वर्नियर स्केल का एक भाग
  • न्यूनतम मान = 2° - 23°/12 = 1°/12 = 5 मिनट
  • इसलिए वर्नियर स्केल पर 0 – 12 के स्थान पर 0 – 60 मिनट की मार्किंग होती है।

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर से कोण मापन का उदाहरण:

उदाहरण: यदि किसी वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर में मेन स्केल पर 15° पढ़ने के बाद वर्नियर स्केल की छठी लाइन मेन स्केल की किसी भी लाइन से मिलती है, तो उसकी सम्पूर्ण माप क्या होगी?

हल:

  • मेन स्केल की माप = 15°
  • वर्नियर स्केल की न्यूनतम गणना = 5 मिनट
  • वर्नियर स्केल के 6 भागों का मान = 6 × 5 = 30 मिनट
  • कुल माप = 15° 30′