हेक्सा क्या है?
वर्कशॉप और फिटिंग शॉप में अक्सर लोहे की छड़ों, प्लेटों, पाइपों या शीट्स को काटने की आवश्यकता होती है। इस कार्य के लिए हेक्सा (Hacksaw) का उपयोग किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसका उपयोग धातु और प्लास्टिक जैसी सामग्रियों को काटने के लिए किया जाता है।
हेक्सा के मुख्य भाग
हेक्सा मुख्य रूप से दो भागों से मिलकर बना होता है:
हेक्सा फ्रेम (Hacksaw Frame)
हेक्सा ब्लेड (Hacksaw Blade)
1. हेक्सा फ्रेम (Hacksaw Frame)
हेक्सा का मुख्य भाग फ्रेम होता है, जो कि माइल्ड स्टील (Mild Steel) से बना होता है और 'C' आकार में होता है।
हेक्सा फ्रेम के प्रकार
(a) फिक्स्ड हेक्सा फ्रेम (Fixed Hacksaw Frame)
इस प्रकार के फ्रेम में केवल एक निश्चित लंबाई के ब्लेड का उपयोग किया जा सकता है।
उदाहरण: यदि फ्रेम की लंबाई 250 मिमी है, तो इसमें उसी लंबाई का ब्लेड लगेगा।
इसके प्रकार:
स्ट्रेट हैंडल (Straight Handle)
पिस्टल ग्रिप हैंडल (Pistol Grip Handle)
(b) एडजस्टेबल हेक्सा फ्रेम (Adjustable Hacksaw Frame)
इसमें फ्रेम की लंबाई को समायोजित किया जा सकता है।
यह दो भागों में बना होता है और एडजस्टेबल स्क्रू की मदद से 200 से 300 मिमी के ब्लेड लगाए जा सकते हैं।
इसके प्रकार:
- स्ट्रेट हैंडल (Straight Handle)
- पिस्टल ग्रिप हैंडल (Pistol Grip Handle)
- ट्यूबलर हैंडल (Tubular Handle)
(c) डीप कटिंग हेक्सा फ्रेम (Deep Cutting Hacksaw Frame)
यह 'U' आकार का होता है।
इसकी गहराई अधिक होती है, जिससे यह गहरे कट लगाने में सक्षम होता है।
2. हेक्सा ब्लेड (Hacksaw Blade)
हेक्सा में कटाई करने का कार्य हेक्सा ब्लेड करता है। यह एक स्टील स्ट्रिप की तरह होता है, जिसके दोनों सिरों पर छेद होते हैं।
हेक्सा ब्लेड के निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियाँ
- कार्बन स्टील (Carbon Steel)
- हाई कार्बन स्टील (High Carbon Steel)
- हाई स्पीड स्टील (High Speed Steel)
- हार्ड और टेम्पर प्रोसेस (Hard and Temper Process) द्वारा ब्लेड को मजबूत बनाया जाता है।
हेक्सा ब्लेड की विशेषताएँ
- मोटाई: 0.6 मिमी से 0.8 मिमी
- चौड़ाई: 12 मिमी से 16 मिमी
- लंबाई: 250 मिमी (25 सेमी) या 300 मिमी (30 सेमी)
दाँतों की पिच (Teeth Pitch):
- मोटी पिच (1.5 - 2.0 मिमी) – मोटे सेक्शन काटने के लिए
- मध्यम पिच (1.0 - 1.5 मिमी) – सामान्य कटिंग के लिए
- पतली पिच (0.8 - 1.0 मिमी) – पतले सेक्शन काटने के लिए
हेक्सा ब्लेड के प्रकार
(a) ऑल हार्ड ब्लेड (All Hard Blade)
- पूरी ब्लेड हार्ड और टेम्पर प्रोसेस से गुजरती है।
- कठोर धातुओं को काटने के लिए उपयोग किया जाता है।
- कुशल कारीगर ही इसका उपयोग कर सकते हैं।
(b) हाफ हार्ड ब्लेड (Half Hard Blade)
- केवल दाँतो वाले भाग को हार्ड किया जाता है।
- ब्लेड लचीला होता है, जिससे यह टूटता नहीं है।
- मुलायम धातुओं को काटने के लिए उपयुक्त है।