Cart () - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / vernier-height-gauge-in-hindi

वर्नियर हाइट गेज क्या है? परिभाषा, भाग, सिद्धांत और उपयोग | Vernier Height Gauge in Hindi

वर्नियर हाइट गेज क्या है? परिभाषा, भाग, सिद्धांत और उपयोग | Vernier Height Gauge in Hindi

वर्नियर हाइट गेज क्या है? (Vernier Height Gauge Kya Hai?)

वर्नियर हाइट गेज एक सूक्ष्म मापन उपकरण (precision measuring instrument) है, जिसका उपयोग किसी जॉब की ऊंचाई मापने या ऊंचाई पर सटीक मार्किंग करने के लिए किया जाता है। यह औद्योगिक कार्यशालाओं (workshops), गुणवत्ता नियंत्रण (quality control), और मशीन निर्माण (machine manufacturing) में बहुत महत्वपूर्ण उपकरण है।

या दूसरी परिभाषा 

वर्नियर हाइट गेज एक अत्यंत सटीक मापन उपकरण है, जिसका उपयोग किसी वस्तु की ऊंचाई (Height) मापने या उस पर सटीक मार्किंग करने के लिए किया जाता है। यह उपकरण इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, और मेट्रोलॉजी (मापन विज्ञान) में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। यह वर्नियर कैलिपर के सिद्धांत पर काम करता है, लेकिन इसका डिज़ाइन और उपयोग विशेष रूप से ऊंचाई मापन के लिए अनुकूलित होता है।

वर्नियर हाइट गेज का अल्पतमांक (Least Count)

मीट्रिक पद्धति में: 0.02 मिमी

ब्रिटिश पद्धति में: 0.001 इंच

अल्पतमांक वह सबसे छोटी माप है जिसे वर्नियर हाइट गेज द्वारा मापा जा सकता है। यह उपकरण की सटीकता को दर्शाता है।

वर्नियर हाइट गेज की अल्पतम माप (Least Count of Vernier Height Gauge)

1. मीट्रिक पद्धति (Metric System):

  • मुख्य स्केल के 49 भागों को वर्नियर स्केल के 50 भागों में विभाजित किया जाता है।
  • मुख्य स्केल का 1 भाग = 1 मिमी
  • वर्नियर स्केल का 1 भाग = 49/50 = 0.98 मिमी
  • अल्पतम माप = 1 - 0.98 = 0.02 मिमी

2. ब्रिटिश पद्धति (British System):

  • मुख्य स्केल का 1 भाग = 0.001 इंच
  • वर्नियर स्केल का 1 भाग = 0.00098 इंच
  • अल्पतम माप = 0.001 - 0.00098 = 0.00002 इंच

वर्नियर हाइट गेज के मुख्य भाग

   
1आधार (Base)यह वर्नियर हाइट गेज का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जो कास्ट स्टील या एल्युमीनियम मिश्र धातु से बना होता है। आधार को स्थिरता प्रदान करने के लिए भारी और आयताकार बनाया जाता है। इसकी निचली सतह को ग्राइंड किया जाता है ताकि यह सपाट और संतुलित रहे।
2बीम (Beam)यह आधार से 90° पर जुड़ा होता है और मुख्य स्केल (मेन स्केल) को धारण करता है। बीम पर मार्किंग ब्लॉक और अन्य पार्ट्स स्लाइड करते हैं, जो ऊंचाई मापन और मार्किंग में मदद करते हैं।
3वर्नियर स्केल (Vernier Scale)यह वर्नियर हाइट गेज का मुख्य भाग है, जो मेन स्केल पर स्लाइड करता है। इसमें कमानी स्प्रिंग लगे होते हैं, जो इसे स्थिर रखते हैं और सटीक मापन में सहायता करते हैं।
4स्क्राइबर (Scriber)यह एक मार्किंग टूल है, जिसका उपयोग वस्तु पर निशान लगाने के लिए किया जाता है। आधुनिक वर्नियर हाइट गेज में कार्बाइड टिप वाले स्क्राइबर का उपयोग किया जाता है, जो अधिक टिकाऊ और सटीक होते हैं।
5फाइन एडजस्टिंग इकाई (Fine Adjusting Unit)इस इकाई का उपयोग वर्नियर हाइट गेज को सूक्ष्म रूप से समायोजित करने के लिए किया जाता है। इसमें क्लैम्पिंग स्क्रू लगा होता है, जो उपकरण को स्थिर करता है और सटीक मार्किंग में मदद करता है।

वर्नियर हाइट गेज का सिद्धांत

वर्नियर हाइट गेज वर्नियर कैलिपर के समान सिद्धांत पर काम करता है। यह दो स्केलों (मेन स्केल और वर्नियर स्केल) के बीच के अंतर के आधार पर सटीक मापन करता है। मेन स्केल के 49 भागों को वर्नियर स्केल के 50 भागों में विभाजित किया जाता है, जिससे अल्पतमांक 0.02 मिमी प्राप्त होता है।

शून्य सेटिंग (Zero Setting)

वर्नियर हाइट गेज का शून्य सेटिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें स्क्राइबर को डेटम सतह (आधार सतह) पर सेट किया जाता है। स्ट्रेट स्क्राइबर का उपयोग करते समय, डेटम सतह से ऊपर शून्य सेट किया जाता है। इसकी परिशुद्धता (Accuracy) को गोल ब्लॉक (Gauge Block) द्वारा जांचा जाता है।

वर्नियर हाइट गेज के उपयोग (Applications of Vernier Height Gauge)

  • मशीनिंग वर्क (Machining Work)
  • सटीक माप और मार्किंग (Precision Measurement & Marking)
  • उपकरण निर्माण (Tool Manufacturing)
  • गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control)
  • इंजीनियरिंग और मैकेनिकल वर्कशॉप (Engineering & Mechanical Workshops)

वर्नियर हाइट गेज की देखभाल और सावधानियां

  1. सफाई: उपयोग से पहले और बाद में इसे साफ करें ताकि इसकी सटीकता बनी रहे।
  2. संग्रहण: इसे कटिंग टूल्स से अलग रखें और हल्के मोबिल ऑयल से सुरक्षित करें।
  3. उपयोग: रफ सतहों पर इसका उपयोग न करें और मापन के दौरान बेस को स्थिर रखें।
  4. स्क्राइबर: स्क्राइबर की धार तेज रखें ताकि मार्किंग के लिए अधिक बल की आवश्यकता न पड़े।