
वेल्डिंग फ्लक्स किसे कहते हैं? | उद्देश्य | गुण
वेल्डिंग फ्लक्स एक रासायनिक शुद्धिकरण एजेंट, बहने वाला एजेंट या सफाई एजेंट है। यह आमतौर पर धातु में शामिल होने और धातु विज्ञान में प्रयोग किया जाता है। यह धातुओं के संलयन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री है और वेल्डिंग में कार्यरत है। वेल्ड फ्लक्स का प्राथमिक उद्देश्य वेल्डिंग प्रक्रिया के दौरान आधार और भराव सामग्री के ऑक्सीकरण को रोकना है।
वेल्डिंग फ्लक्स क्या है? | Welding Flux kya hai?
वेल्डिंग के अंतर्गत फ्लक्स का उपयोग जॉब और फिलर धातु को वायुमंडल की अशुद्धियों व गैसों से सेफ रखने का काम करता है। इसके अलावा यह पिघली धातु पर ऊष्मा निरोधक आवरण स्थापित करता है। यह जॉब को डी-ऑक्सीडाइड होने से बचाता है। इसको जॉब या इलेक्ट्रॉड ( electrode ) पर लेप करके उपयोग किया जाता है।

फ्लक्स कोटिंग के उद्देश्य क्या हैं?
फ्लक्स कोटिंग के निम्न उद्देश्य हैं-
- फ्लक्स के उपयोग से स्पैटरिंग ( Spattering ) कम होती है।
- यह आर्क को बनाने और उसको स्थायी रखने में सहायता करता है।
- यह पिघली हुई धातु पर एक ऊष्मा निरोधक आवरण ढक देता है, जिस वजह से वेल्ड मेटल धीरे-धीरे ठण्डी होती है। इस तरह से फ्लक्स वेल्ड बीड को कठोर या क्रैक होने से बचाता है।
- फ्लक्स वेल्ड बीड की प्रोफाइल को कंट्रोल करने और समतल वेल्डन सर्फेस बनाने में सहायता प्रदान करता है।
- इसके द्वारा स्लैग की सांद्रता को बढ़ाकर ऊर्ध्वाधर व ओवरहेड वेल्डिंग आसानी से की जा सकती है।
- यह इलेक्ट्रोड पर एक कुचालक कोटिंग प्रदान करता है, जिससे इलेक्ट्रोड अधिक करंट पर तथा संकरे स्थानों पर भी आसानी से काम कर सकती है।
- कोर वायर की धातु से कुछ फ्लक्स देर में गलते हैं जिससे कोर वायर को ऊपर से एक पाइप के रूप में ढक लेते हैं। इस वजह से आर्क की दिशा और ताप एक उचित स्थान पर केंद्रित होता है।
- फ्लक्स के द्वारा आयनीकरण, उत्सर्जन, मेटल ट्रांसफर आदि को कंट्रोल किया जाता है।
- फ्लक्स कोटिंग से वेल्ड मेटल के डिपोजिट होने की दर बढ़ती है।
वेल्डिंग फ्लक्स के गुण | Welding Flux ke gun
- वेल्डिंग फ्लक्स के पिघलने का तापमान वेल्ड धातु की अपेक्षा कम होना चाहिए।
- यह वेल्ड की जाने वाली धातु से कम होना चाहिए।
- फ्लक्स में एक अच्छे ऊष्मारोधक पदार्थ की योग्यता होनी चाहिए।
- वेल्डिंग फ्लक्स, वेल्डिंग करते समय फ्लक्स मिश्रण पिघलकर धातु की सतह पर आसानी से फैल जानी चाहिए।
- इसमें वेल्ड मेटल को साफ करने का गुण होना चाहिए।
वेल्डिंग फ्लक्स के सवाल जवाब
वेल्डिंग में फ्लक्स का उपयोग क्यों किया जाता है?
वेल्डिंग में फ्लक्स के उपयोग से, यह आर्क स्ट्राइकिंग और स्थिरता की सहायता करना। एक स्लैग बनाने के लिए जो वेल्ड बीड की रक्षा और आकार देगा। चाप अंतराल में प्रक्षेपित पिघली हुई भराव धातु की रक्षा के लिए एक गैस ढाल बनाने के लिए।
इन्हें भी पढ़ें:- स्क्रू ड्राइवर के बारे में
वेल्डिंग में फ्लक्स का मुख्य उपयोग क्या है?
यह वेल्डेड धातु में मिश्र धातु बनाने में सहायता करता है, जिससे मजबूत जोड़ बनता है। फ्लक्स आर्क वेल्डिंग में चिंगारी को दिशा देने में सहायता करती है।
Thank you