थर्मिट वेल्डिंग क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में थर्मिट वेल्डिंग क्या है? थर्मिट वेल्डिंग का उपयोग इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
थर्मिट वेल्डिंग क्या है? (Thermit welding kya hai?)
इस वेल्डिंग में फोम के रूप में पाउडर का उपयोग किया जाता है, जिसे थर्मिट पाउडर (Thermit Powder) कहते हैं।
यह आयरन ऑक्साइड व एल्यूमीनियम पाउडर के मिश्रण से बना होता है, इसमें आयरन ऑक्साइड का 10 भाग व एल्युमीनियम पाउडर का 3 भाग होता है।

इस वेल्डिंग को करने के लिए, इस पाउडर को थर्मिट वेल्डिंग मशीन के पार्ट स्टील शैल इग्नाईटर में भरा जाता है। इसके बाद पाउडर को जलाने के लिए बेरियम परॉक्साइड का उपयोग किया जाता है। बेरियम परॉक्साइड रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है और इस आयरन को गलने के लिए आवश्यक तापमान उत्पन्न करता है।
यह प्रक्रिया 1550°C से 3000°C तक होती है, जब इतना तापमान पाउडर को मिलता है, तो आयरन पिघलकर मोल्ड में जाकर वेल्ड जोड़ बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- वेल्डिंग के प्रकार
थर्मिट वेल्डिंग का उपयोग
- इसका उपयोग रेल की पटरी में पड़ी दरारों को वेल्ड करने में किया जाता है।
- थर्मिट वेल्डिंग का उपयोग बड़ी मशीनों के भारी जोड़ बनाने के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग लोकोमोटिव इंजन में वेल्ड जोड़ बनाने में किया जाता है।
दोस्तों, यदि आपको थर्मिट वेल्डिंग क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- दरारें क्या हैं?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
Recommended
3 thoughts on “थर्मिट वेल्डिंग क्या है?”