चांदी क्या है? चांदी के गुण व उपयोग
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में चांदी क्या है? इसके अयस्कों के नाम, गुण व उपयोग का वर्णन किया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-
चांदी क्या है? (What is Silver?)
यह एक चमकीली धातु है, जो कि बहुमूल्य भी है। यह प्रकृति में पायी जाती है, चांदी प्रकृति में अयस्कों के रूप में प्राप्त होती है, अयस्क (ore) में लगभग 90% से 98% तक शुद्ध चांदी व शेष अन्य धातुएं; जैसे- सोना, सीसा, कॉपर, जस्ता इत्यादि उपलब्ध रहते हैं।

चांदी के अयस्क (Silver’s Ore)
यह निम्न प्रकार से हैं-
- रूबी सिल्वर
- हार्न सिल्वर (AgCl)
- अर्जेन्टाइट
चांदी अयस्कों से शुद्धिकरण से प्राप्त की जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:- प्लवन का सिद्धांत क्या है?
More Information:- सॉफ्ट सोल्डर क्या है?
चांदी के उपयोग (Uses of Silver)
यह निम्न प्रकार से हैं-
- इसका उपयोग सोल्डर व ब्रेजन बनाने में किया जाता है।
- चांदी का उपयोग दांतो के इलाज में किया जाता है।
- इसके बर्तन भी बनाए जाते हैं।
- इसका उपयोग इलेक्ट्रिक कॉन्टेक्ट बनाने में होता है।
- चांदी व इसके अलॉय के सिक्के भी बनाए जाते हैं।
- इसका उपयोग इलेक्ट्रोप्लेटिंग प्रोसेस द्वारा ऑटो वाहनों के हैड लाइट में किया जाता है।
- चांदी का उपयोग आभूषण बनाने में भी किया जाता है।
- इसका उपयोग अन्य सजावटी सामान बनाने में किया जाता है।
चांदी के गुण (Properties of Silver)
यह निम्न प्रकार से हैं-
इन्हें भी पढ़ें:- ऊष्मा धारिता किसे कहते हैं?
- यह सफेद चमकदार धातु होती है।
- इसका गलनांक 960°C होता है।
- इसका आपेक्षिक घनत्व 10.5 होता है।
- यह तन्य व आघातवर्धनीय धातु है, इसलिए इसे तार व चादरों में आसानी से बदला जा सकता है।
- इसमें विद्युत व ऊष्मीय चालकता का गुण पाया जाता है।
दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
इन्हें भी पढ़ें:- विशिष्ट ऊष्मा किसे कहते हैं?
Nice topic sir