No ratings yet.

स्क्रैपर के प्रकार के बारे में

स्क्रैपर क्या है?

Scraper ke prakar in hindi:- Welcome My Website- iticourse.com दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में स्क्रैपर के कितने प्रकार के होते हैं, के बारे में पूरी जानकारी दी है।

स्क्रैपर के प्रकार

शेप के आधार पर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से कुछ का वर्णन किया है, जो कि निम्न हैं-

custom print service

1.फ्लैट स्क्रैपर

इस प्रकार के स्क्रैपर का उपयोग फ्लैट सतह की स्क्रैपिंग करने के लिए किया जाता है। यह स्क्रैपर आकार में फ्लैट फाइल के समान होता है। इसकी चौड़ाई भी फ्लैट फाइल के समान होती है। और यह लम्बाई में 100 मिमी से 300 मिमी में मिलते हैं। और इस स्क्रैपर की धार को 81° के कोण पर एक ओर ग्राइण्ड किया जाता है।

2.हॉफ राउण्ड स्क्रैपर

इस प्रकार के स्क्रैपर का उपयोग बुश बियरिंग की इंटरनल (अंदरूनी) सतह को स्क्रैप करने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे बियरिंग स्क्रैपर भी कहते हैं। इसका एक और उपयोग यह है, कि इसको प्लेन बियरिंग की कर्व्ड सतह सतह की स्क्रैपिंग के लिए भी किया जाता है।
इसकी शेप अर्द्धगोलाकार होती है, इसकी दोनों साइडों पर कटिंग एज बनाई गई होती हैं। जिनका कटिंग कोण 45° से 65° के बीच रखा जाता है।

custom print service

3.हुक स्क्रैपर

इस प्रकार के स्क्रैपर का उपयोग फ्लैट सतहों के बीच वाले भाग को स्क्रैप करने के साथ ही जॉब की फिनिशिंग के लिए भी किया जाता है। जब फ्लैट स्क्रैपर की कटिंग एज को 90° पर मोड़ दिया जाता है। तो वह हुक स्क्रैपर बन जाता है।

4.त्रिभुजाकार स्क्रैपर

इस प्रकार के स्क्रैपर का उपयोग छोटे व्यास वाले होल की स्क्रैपिंग करने, होलों की डीबर्रिंग करने तथा संकीर्ण कोनों से धातु हटाने के लिए किया जाता है।
इसकी आकृति त्रिभुजाकार होती है। इसमें भी त्रिभुजाकार फाइल के समान तीनों साइडों को कटिंग एज के रूप में उपयोग किया जाता है। और इसके आगे वाला भाग नुकीला बनाया जाता है। लेकिन त्रिभुजाकार फाइल में नहीं होता है।

5.बुल नोज स्क्रैपर

इसका उपयोग बड़े बियरिंगों में ऑयल पॉकेट बनाने के लिए किया जाता है। और इस स्क्रैपर के द्वारा समतल व अर्द्ध गोलाकार सतह को भी स्क्रैप किया जा सकता है।
इस स्क्रैपर की शेप बैल की नाक के समान फूली हुई होती है।

6.टू-हैण्डिल स्क्रैपर

इस प्रकार के स्क्रैपर का उपयोग बड़े आकार की फ्लैट सतहों को स्क्रैप करने के लिए किया जाता है। इस स्क्रैपर के दोनों ओर हैण्डिल लगे होते हैं, इसलिए इसे टू-हैण्डिल स्क्रैपर कहते हैं।

custom print service

दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करे।

More Information:- क्रोबार क्या है?

My Website:- iticourse.com

3 thoughts on “स्क्रैपर के प्रकार के बारे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *